फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूक फैशन्स को मिला 'पंजाब स्टेट एमएसएमई अवार्ड', सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के हाथों हुआ सम्मान

विज्ञापन
Duke fashion Awarded by CM Captain Amrindar singh - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

रेडिमेड कपड़े बनाने में नई ऊंचाइयों को छूने वाले फैशन ब्रांड, ड्यूक फैशन्स (इंडिया) लिमिटेड को अपने उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और व्यापार में प्रगति के लिए पंजाब स्टेट एमएसएमई अवार्ड द्वारा सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन


ड्यूक फैशन्स के चेयरमैन श्री कोमल कुमार जैन ने अपनी पत्नी श्रीमती कंचन जैन के साथ यह पुरस्कार और एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्राप्त की। पंजाब को औद्दोगिक निवेश के लिए आकर्षक, योग्य व प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए मोहाली में आयोजित की गई पंजाब इन्वेस्टर्स समिट- 2019 के मौके पर पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री श्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा उन्हें यह सम्मान दिया गया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य पंजाब  के स्वउद्दमियों की दूरदर्शिता को पहचानना व उसे बढ़ावा देना था । पंजाब सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में कुल मिलाकर 18 पुरस्कार दिए। ड्यूक के चेयरमैन श्री कोमल कुमार जैन, इस अवार्ड को पाकर अभीभूत हो गए और उन्होंने वहां मौजूद लोगों के सामने अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि यह ड्यूक फैशन के इतिहास में एक मील का पत्थर है। यह पुरस्कार हमारे समर्पित कर्मचारियों के कठिन परिश्रम का फल है, जिन्होंने हमें भारत की सबसे विश्वसनीय कम्पनी के रूप में पहचान दिलाई है। अपने लिए एक नया लक्ष्य निर्धारित करते रहना और उसे पाने के लिए कठिन परिश्रम करना, यही हमारा निरंतर प्रयास रहता है।

अच्छी गुणवत्ता के उत्पादों, नवीनता और प्रेरणादायी नेतृत्व के लिए ड्यूक को हमेशा विभिन्न सम्मानों जैसे पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल द्वारा राष्ट्रपति पुरस्कार, एक्सीलेंट क्वालिटी रेडीमेड गार्मेंट्स, आउटस्टैंडिंग एंटरप्रेन्योरशिप व मेक इन इंडिया- नेशनल प्रोडक्टिविटी ऐंड इनोवेशन अवार्ड जैसे तीन राष्ट्रीय पुरस्कार, लास वेगास में इंडियन पॉवर ब्रांड अवार्ड आदि से पुरस्कृत किया गया है। अच्छा प्रदर्शन व उच्च गुणवत्ता का हमारा जुनून व समर्पण, प्रतिबद्धता और टीम स्पिरिट की सहायता से हम लगातार कुछ नया कर रहें हैं और अपने हर कार्य में अपने लिए एक नया लक्ष्य निर्धारित करते हैं ।

आगे उन्होंने कहा कि हम न सिर्फ अपनी उत्पादकता और गुणवत्ता को बेहतर कर रहे हैं, बल्कि हम अपने स्वउद्दमी प्रतिभा को लगातार नए प्रयोगों से बेहतर बना रहे हैं। हमारे उत्पाद आम लोगों को ध्यान में रखकर सामान्य कीमतों के बनाए जाते हैं। हमने आगे भविष्य में नवीनता और उत्पादकता में और आगे बढ़ने की योजना भी बनाई है।

ड्यूक एक वैल्यू फॉर मनी ब्रांड है और हमारा उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय डिजाइन व स्टाइल को बेहद कम कीमतों में आम लोगों तक पहुंचाना है। ये हमारा कर्तव्य है कि हम अपने ग्राहकों को उन्हें आत्मविश्वास से भरपूर दिखने व महसूस करने के लिए आवश्यक प्रेरणा उपलब्ध कराएं।  

व्यापार नीति, उद्देश्य और नवीनता ये वो स्तम्भ हैं जिनपर ड्यूक की दूरदर्शी व्यापार नीति की नींव रखी गई है। हमारे गुणवत्ता व प्रदर्शन में उत्कृष्टता के लिए जुनुन को पंजाब सरकार द्वारा पहचाना व सम्मानित किया गया। पंजाब सरकार ने ड्यूक फैशन को उत्पाद की गुणवत्ता और निवेश, रोजगार सृजन, टर्नओवर/बिक्री, ऊर्जा दक्षता, निर्यात, कर्मचारी कल्याण आदि में अद्वितीय प्रदर्शन के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया है।

आगे उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, वस्त्र उद्दोग के विकास के लिए हर संभव कार्य कर रही है। साथ ही राज्य सरकार ने बेहद आकर्षक पंजाब इंडस्ट्रियल ऐंड बिजनेस डेवलपमेंट पॉलिसी 2017 भी लॉन्च किया है जो कि उद्दोग के सारे क्षेत्रों को विभिन्न तरीके के प्रोत्साहन प्रदान करता है।    
 
इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए सभी विजेताओं को बधाई दी, साथ ही अन्य उद्दोगों द्वारा विजेताओं का अनुकरण करने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि वस्त्र उद्दोग हमारी अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाता है और सभी के द्वारा इसे पहचाना व सम्मान दिया जाना चाहिए।

उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में तमाम मुश्किलों के बावजूद अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले उद्दमियों को सम्मानित किया। वस्त्र और निर्माण क्षेत्र को अर्थव्यवस्था के विकास के लिए अनिवार्य घटक बताते हुए, उन्होंने कहा कि पुरस्कार एमएसएमई के सफल उद्दमियों की उपलब्धियों को पहचान कर उनके मनोबल को बढ़ाने वाले उत्प्रेरक की भांति कार्य करता है और उद्दमियों को उच्च गुणवत्ता के उत्पाद बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा कि औद्दोगिक और व्यापार विकास हमारी सरकार की दूरदर्शिता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो कि राज्य में बड़े पैमाने पर उद्दमशीलता और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर पंजाब को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाती है।

साल 1966 में, लुधियाना से आरम्भ कर के ड्यूक ने लगातार अपने ग्राहकों से देशभर में ऑनलाइन व 4000 से ज्यादा एमबीओ और 400 से ज्यादा ईबीओ के जरिए संबंध स्थापित किया है। साथ ही हमारे उत्पाद, दीर्घ चेन स्टोर जैसे बेस्ट प्राइस, वालमार्ट, मेट्रो, अरविंद, पैंटालून्स, रिलायंस मार्केट, रिलायंस ट्रेंड्स, फ्यूचर लाइफस्टाइल, आईटीसी, चौपाल सागर, शॉपर्स स्टॉप, और आदित्य बिरला व ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल्स जैसे ड्यूकइंडिया.कॉम, मिंत्रा, फ्लिपकार्ट, ऐमजॉन, पेटीएम, टाटा क्लिक, एजियो, लाइमरोड, स्नैपडील, वूनिक, और जबॉंग पर भी उपलब्ध हैं।

ड्यूक ग्राहकों को आकर्षक मूल्य पर उच्च गुणवत्ता वाले फैशन उत्पाद उपलब्ध कराती है । साथ ही ड्यूक देश के उन अग्रणी फैशन ब्रांड्स में से एक है जिसने बहुत की कम समय में इस अतिप्रतियोगी ई-कॉमर्स स्पेस में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उत्पादों में विविधता के कारण, ग्राहकों को हमेशा कुछ नया देखने को मिलता है। सर्वोत्तम गुणवत्ता और आकर्षक कपड़े प्रदान करना ड्यूक का मुख्य लक्ष्य है।  

(Advertorial)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें