दिवाली का त्योहार हर किसी के लिए खास होता है। इसलिए इस मौके पर सिर्फ महिलाओं को ही नहीं, पुरुषों को भी बेस्ट आउटफिट की तलाश रहती है। हर मौके की तरह दिवाली पर भी ज्यादातर पुरुष अपने लुक को लेकर कन्फ्यूजन में रहते हैं और समझ नहीं पाते कि उन्हें क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं। कई बार महंगे कपड़े और एक्सपेंसिव एक्सेसरीज के बाद भी ज्यादातर पुरुष फैशन ट्रेंड में फिट नहीं हो पाते।
चलिए आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन वाले कुर्ते और इन्हें स्टाइल करने के तरीकों के बारे में बताते हैं, जिनके जरिए आप आकर्षक और ट्रेंडी लुक पा सकते हैं।
धोती के साथ कुर्ता
आम तौर पर पुरुष पायजामा के साथ ही कुर्ता पहनते हैं, लेकिन आप इस दिवाली धोती के साथ भी कुर्ता ट्राई कर सकते हैं। अगर आपको धोती बांधना नहीं आता तो मार्केट में रेडीमेड धोती भी मिल जाती हैं, जिनके साथ आप कुर्ते को स्टाइल कर अलग लुक पा सकते हैं।
नेहरू जैकेट के साथ बदलें लुक
नेहरू जैकेट के साथ कुर्ता को पेयर करने पर आपका पूरा लुक बदल जाता है। ये पुरुषों के ऑल टाइम फैशन ट्रेंड का हिस्सा रहा है। ऐसे में फॉर्मल हो या ट्रेडिशनल अटायर, आप सिर्फ एक नेहरू जैकेट से अपना पूरा लुक बदल सकते हैं।
प्रिंटेड कुर्ता
इन दिनों प्रिंटेड कुर्ते काफी चलन में हैं। अगर आप सॉलिड कुर्ते पहन-पहनकर थक गए हैं तो प्रिंटेड कुर्ते ट्राई कर सकते हैं। ये आपको डिफरेंट लुक देंगे और आपके हर बार की दिवाली से इस दिवाली लुक को अलग बनाएंगे।
इंडो वेस्टर्न शेरवानी
दिवाली पर आप इंडो वेस्टर्न शेरवानी भी पहन सकते हैं। इसे आप कॉन्ट्रास्ट चूड़ीदार पायजामा के साथ पेयर करें, जिससे आपका लुक और भी निखर कर सामने आएगा।
जोधपुरी सूट
अगर आप कुर्ते से कुछ हटकर पहनना चाहते हैं और इसके बाद भी ट्रेडिशनल लुक की ख्वाहिश रखते हैं तो जोधपुरी कुर्ता आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।