फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैंप पर उतरते ही दीपिका ने ढाया कहर, सफेद रंग का लहंगा पहन ऐसे किया डांस देखते रह गए लोग

Fri, 06 Sep 2019 03:55 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड क्वीन, फिटनेस फ्रिक और फैशन आइकॉन दीपिका पादुकोण का एथनिक लुक हो या वेस्टर्न, कैसुअल लुक हो या एयरपोर्ट लुक हर बार अपने नए अवतार और स्टाइल से सबसे होश उड़ा देती हैं। इस बार बॉलीवुड के दिग्गज फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के इंडस्ट्री में 33 साल पुरे होने के मौके पर दीपिका उनका डिजाइनर लहंगा पहनकर रैंप वॉक करने उतरीं तो लोग देखते रह गए। 
विज्ञापन

2 of 4
अबू जानी-संदीप खोसला के 33 साल पूरे होने पर ब्लॉकबस्टर फैशन प्रदर्शनी का मुंबई में आयोजन किया गया। जिसमें दीपिका अबू और संदीप की शो स्टॉपर बनकर फैशन के जश्न में शामिल हुईं। दीपिका ने रनवे पर अपने स्टार-डस्ट से शो में जान डाल दी। दीपिका के केप लहंगे ने पिछले साल उनके रिसेप्शन आउटफिट की याद दिला दी। जो अबू-संदीप ने ही डिजाइन किया था। 
विज्ञापन

3 of 4
सिर से लेकर पांव तक सफेद रंग से सजी दीपिका पादुकोण ने मिरर वर्क से सजा लहंगा पहना। ऐ-लाइन स्कर्ट और वी नेक डीप ब्लाउज वाले लहंगे पर बेहद महीन कारीगरी की गई है। चोली पर ट्रेडिशनल लटकन भी काफी आकर्षक है। ब्लाउज की फुल स्लीव्स पर मिरर का काम किया गया है। इसके साथ सिल्क के लाइट पीच दुपट्टे पर बूटी वर्क बेहद खूबसूरती से उकेरा गया है। 
विज्ञापन

4 of 4
मेकअप की बात करें तो न्यूड मेकअप के साथ स्मोकी आई लुक को सूट कर रहा है। इसके साथ दीपिका ने राउंड शेप इयर्रिंग मैच की है। लहंगे का ब्लाउज नेक शेप ऐसा है कि नेकपीस पहनने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें