कान फिल्म फेस्टिवल 2019 की शुरुआत 14 मई से हो चुकी है। भारत की ओर से टीवी अभिनेत्री हीना खान ने पहले शिरकत करके सुर्खियां बटोरी। फेस्टिवल में उसके बाद बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेसेज का जलवा देखने को मिला। बॉलीवुड की 'पद्मावती' दीपिका पादुकोण के बाद अब रेड कारपेट पर इंटरनेशनल फेम बन चुकी 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने एंट्री ली। यहां प्रियंका की खूबसूरती को देखने वाले देखते ही रह गए।