फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion: दीपिका, प्रियंका समेत बाॅलीवुड अभिनेत्रियों को आज भी पसंद है 70 के दशक का ये फैशन

Sat, 24 May 2025 06:06 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Retro Look Trends : रेट्रो फैशन अब एक बार फिर स्टाइल आइकन बनकर उभरा है। रेट्रो फैशन बॉलीवुड की ग्लैमरस गलियों में छा गया है। दीपिका, कंगना और प्रियंका जैसी अभिनेत्रियां इस बात का बेहतरीन उदाहरण हैं कि कैसे पुराना फैशन भी नए अंदाज में ट्रेंडी बन सकता है।
विज्ञापन
रेट्रो लुक - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Retro Look Trends : फैशन में सबसे दिलचस्प बात यह है कि ये समय के साथ घूमता है और पुराने दौर का स्टाइल फिर से ट्रेंड बन जाता है। 60 और 70 के दशक का रेट्रो लुक आज के दौर की कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गया है। चाहे वह हेडबैंड्स हों, पोल्का डॉट्स वाली ड्रेसेज हों या विंटेज आईलाइनर हो। रेट्रो फैशन अब एक बार फिर स्टाइल आइकन बनकर उभरा है। रेट्रो फैशन बॉलीवुड की ग्लैमरस गलियों में छा गया है। पुराने दौर की ये स्टाइल्स न केवल फैशन सेंस को नया रंग देती हैं, बल्कि आज की पीढ़ी को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के स्वर्णिम युग से जोड़ती भी हैं। दीपिका, कंगना और प्रियंका जैसी अभिनेत्रियां इस बात का बेहतरीन उदाहरण हैं कि कैसे पुराना फैशन भी नए अंदाज में ट्रेंडी बन सकता है।

विज्ञापन



रेट्रो लुक क्या है?

रेट्रो लुक उस दौर के फैशन को कहते हैं जो 1960s और 1970s के समय में ट्रेंड में था। इस दौर में फैशन में रंर बिरंगे कपड़े, बड़े सनग्लासेस, बेल-बॉटम्स, बफैंट हेयरस्टाइल और कैट आई मेकअप आम थे। इन फैशन एलिमेंट्स ने उस दौर की मुमताज, शर्मिला टैगोर, जीनत अमान, हेमा मालिनी जैसी अभिनेत्रियों को आइकॉनिक बना दिया था।

आज की अभिनेत्रियों पर रेट्रो का असर

दीपिका पादुकोण

फिल्म ओम शांति ओम में दीपिका ने मुमताज से प्रेरित रेट्रो लुक को इतने खूबसूरत अंदाज में पेश किया कि वो फैशन खुद एक ट्रेंड बन गया। हाई बन हेयरस्टाइल, कैट आई लाइनर और बॉटम फिटिंग साड़ी स्टाइल आज भी पार्टीज़ में छाया रहता है।
विज्ञापन


कंगना रनौत

कंगना रेट्रो फैशन की क्वीन मानी जाती हैं। 70s के स्टाइलिश ब्लाउज़, बफैंट हेयरडू, बेल-बॉटम्स और विंटेज साड़ियों में उनका अंदाज क्लासिक ब्यूटी का उदाहरण है। वह अक्सर पब्लिक इवेंट्स में रेट्रो लुक को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ कैरी करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा

द स्काई इज पिंक और दिल धड़कने दो जैसी फिल्मों में प्रियंका ने पोल्का डॉट ड्रेसेज, स्ट्रेट-कट ट्राउजर और बड़े रेट्रो सनग्लासेस के साथ 60s स्टाइल को शानदार ढंग से रिप्रेजेंट किया। ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भी वो रेट्रो विंटेज गाउन के साथ कई बार स्पॉट की गई हैं।


आप कैसे अपनाएं रेट्रो लुक

 

  • पोल्का डॉट्स साड़ियों और ड्रेसेज में आज भी रेट्रो स्टाइल ट्रेंडिंग है। आप इस तरह के प्रिंट के आउटफिट को अपना सकती हैं। 
  • बेल बॉटम्स जीन्स और पैंट्स का फैशन फिर से आ गया है। ये आपको आसानी से रेट्रो लुक दे सकता है।
  • हाई बन और बफैंट हेयरस्टाइल उस दौर की अभिनेत्रियों का रेट्रो लुक एलिमेंट हुआ करता थी। इसे कैरी करके रेट्रो लुक पा सकते हैं। 
  • कैट आई लाइनर और विंटेज आई मेकअप रेट्रो लुक को पूरा करने में मदद करता है। 
  • बड़े राउंड सनग्लासेस और हेयरबैंड्स से आप किसी थीम पार्टी में रेट्रो फैशन स्टाइल को अपना सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें