फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली में दिखें सबसे अलग, आजमाएं ये मेकअप टिप्स

Thu, 08 Nov 2012 05:24 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली के त्योहार पर परफेक्ट दिखने की चाहत भला किसकी नहीं होगी। लेकिन त्योहार पर सजने-संवरने और खूबसूरत दिखने की होड़ में अक्सर हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे हमारी सारी तैयारी फीकी पड़ जाती है।
विज्ञापन


अगर इस अवसर पर आप भी परफेक्ट दिखना चाहती हैं तो दिवाली पर मेकअप के दौरान सौंदर्य विशेषज्ञ भारती तनेजा द्वारा बताई गईं इन बातों का जरूर रखें ध्यान।

न लगें आउटडेटेड
मेकअप करते समय सबसे बड़ी गलती जो हम लोग अक्सर कर जाते हैं वह ये कि हम लोग फेस्टिव सीजन के हिसाब से अपनी ड्रेस सेलेक्ट नहीं करते। इसके अलावा, बहुत डार्क और हेवी मेकअप कर लेते हैं। सबसे अहम व महत्वपूर्ण बात यह है कि मेकअप करते समय उसके लेटेस्ट ट्रेंड को जरूर जानें। कई बार हम पुराने तरीके से मेकअप करके महफिल में आउट आफ प्लेस नज़र आते हैं इसलिए मेकअप हमेशा ट्रेंड के हिसाब से ही करें।

आंखों के लिए न्यूड मेकअप
लेटेस्ट ट्रेंड की यदि बात की जाएं तो इस समय आंखों पर न्यूड मेकअप का चलन है। आंखों को बिल्कुल लाइट रखने के लिए ब्रॉन्ज, सिल्वरिश गोल्ड, कॉपर या लाइट ब्राउन कलर के आइशैडो लगाएं। आंखों के कोनों पर डार्क ब्राउन कलर का आइशैडो लगाएं।
विज्ञापन


नाइट पार्टी के मेकअप में एक लाइन स्पार्कल की आइब्रोज के नीचे लगाकर हाइलाइट कर सकती हैं। आइलाइनर ब्लैक या ब्राउन कलर का सेलेक्ट कर सकती हैं और पलकों को घनी व खूबसूरत बनाने के लिए आइलैशज को आइलैश कर्लर से कर्ल करके लांग-लैश या मैजिक मस्कारा लगाएं। कंप्लीट लुक के लिए काजल जरूर लगाएं।

स्किन के मुताबिक करें मेकअप
यदि आपकी त्वचा ड्राइ है तो फेस क्लीनिंग के लिए हमेशा क्लींजिंग मिल्क का प्रयोग करें। साथ ही मेकअप के लिए क्रीमी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकतें हैं। जबकि ऑयली सिकन वालों को फेस क्लीन करने के लिए एसिट्रंजेंट का प्रयोग करना चाहिए और मेकअप के लिए वाटर बेसड प्रोडक्ट इस्तेमाल करें।

आइशैडो को पाउडर फार्म में ही लगाना चाहिए। ड्राइ त्वचा पर क्रीमी ब्लशर और ऑयली पर पाउडर वाला ब्लशर इस्तेमाल कर सकते हैं। मैट लिपसिटक की बजाय यदि क्रीमी लिपस्टिक का प्रयोग करेंगे तो बेहतर होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें