फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होठों की झुर्रियों को झट से दूर करता है पपीते का ये गजब का नुस्खा

Wed, 15 Nov 2017 09:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 4
रूखे और काले होंठ अक्सर हमारी खूबसूरती को खराब करने का काम करते हैं। अधिक तनाव या बढ़ती उम्र की वजह से भी होंठों पर झुर्रियां आने लगती हैं। अगर कड़ी धूप और मौसम बदलने की वजह से आपके होंठ भी काले और झुर्रियों दार होते जा रहे हैं तो पपीते का ये उपाय आपको तुरंत राहत पहुंचा सकता है। 

पढ़ें- मौसम बदलते ही बंद नाक से आप भी रहते हैं परेशान तो सेब के सिरके का ये नुस्खा देगा राहत
विज्ञापन

2 of 4
बात चाहे कब्ज से राहत पाने की हो या फिर पेट से जुड़ी किसी और परेशानी की, पपीता इन परेशानियों को दूर करने के साथ होठों की झुर्रियों को भी दूर भगाने का काम करता है।
विज्ञापन

3 of 4
काले होठों को गुलाबी बनाने के लिए पपीते को एक बाउल में मैश करके उसमें थोड़ा सा शहद मिला लें। इस पेस्ट को अपने होठों पर लगाकर आधे घंटे बाद ठंडे पानी से धो लें। ये उपाय कुछ दिनों तक करने से होंठों की झुर्रियां गायब हो जाएंगी। 
 
विज्ञापन

4 of 4
पपीते के अलावा होठों का कालापन दूर करने के लिए चुकंदर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए चुकंदर को काटकर उसके रस को अपने होठों पर मलें। चुकंदर का रस काले होठों को प्राकृतिक रूप से गुलाबी रंगत देने का काम करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें