किसी खास अवसर पर बाहर जाना है और वो भी दिन के समय, तो त्वचा को कैसे धूप की अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाएं। अक्सर आप भी घर से बाहर निकलते वक्त ऐसा कुछ सोचती होंगी, खासतौर पर तब जब किसी खास मौके के लिए तैयार होती होंगी।
जानिए धूप में सनस्क्रीन मेकअप के आसान टिप्स जो आपकी त्वचा को धूप से सुरक्षित रखने में आपकी मदद करेंगे।
मेकअप से पहले सनस्क्रीन
मेकअप से पहले त्वचा पर अच्छी तरह सनस्क्रीन लोशन लगाएं। गर्मियों के इस मौसम में एसपीएफ 15 से लेकर एसपीफ 30 की मात्रा के सनस्क्रीन लोशन लगाएं। ध्यान रखें की सनस्क्रीन आपकी त्वचा के अनुसार ही हो।
सनप्रूफ कॉस्मेटिक्स
सनस्क्रीन सूखने के बाद आप उसपर सनप्रूफ फाउंडेशन और कांपैक्ट जिसमें एसपीएफ 15 तक की मात्रा हो, लगाएं और फिर मेकअप शुरू करें।
होठों पर दें ध्यान
आजकल बाजार में एसपीएफ से युक्त लिप बाम या लिपस्टिक्स मौजूद हैं, आप चाहें तो इनका इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप होठों पर लिपस्टिक नहीं लगाना चाहती हैं तो कम से कम पेट्रोलियम जेली जरूर लगा लें।
कई बार लगाएं सनस्क्रीन
सनस्क्रीन का प्रभाव दिन भर नहीं रहता इसलिए 3-4 घंटे के गैप में सनस्क्रीन लोशन या एसपीएफ कांपैक्ट का इस्तेमाल करें।