Under Eye Makeup Blush: आज से कुछ साल पहले तक कंटोर मेकअप छाया हुआ था, मगर अब ब्लश ने उसकी जगह ले ली है। नया मेकअप ट्रेंड कहता है कि आप ब्लश को केवल गालों पर नहीं, आंखों के नीचे भी लगाएं। ज्यादा मेकअप न करने वालों के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है, क्योंकि अंडर आई ब्लश तुरंत हेल्दी और फ्रेश लुक दे सकता है।
क्या है ब्लश ट्रेंड
अंडर आई ब्लश में ब्लश को आंखों के ठीक नीचे और चीकबोन के ऊपरी हिस्से पर लगाया जाता है। यह प्लेसमेंट चेहरे के मिड एरिया को हाईलाइट करती है और नेचुरल फ्लश जैसा इफेक्ट देती है। शुरुआत में यह थोड़ा अलग या ओवर लग सकता है, लेकिन सही तरीके से ब्लेंड करने पर यह बेहद सॉफ्ट और खूबसूरत दिखता है।
सबकी पसंद बन रहा
आजकल ‘नो मेकअप लुक’, ‘सॉफ्ट ग्लैम’ और ‘नेचुरल ब्यूटी’ ज्यादा पसंद की जा रही है। ऐसे में अंडर-आई ब्लश एक परफेक्ट ऑप्शन बनकर सामने आया है। विशेषज्ञों का कहना है कि सही तकनीक और हल्के हाथ से लगाया गया ब्लश आपको बिना ज्यादा मेहनत के ग्लोइंग लुक दे सकता है। वहीं सबसे खास बात है कि यह बिना ज्यादा प्रोडक्ट के चेहरे को ब्राइट और लिफ्टेड दिखाता है। खासकर कैमरे लुक के लिए।
प्राकृतिक प्रभाव
अंडर-आई ब्लश चेहरे को विजुअली लिफ्ट करता है। जब ब्लश को ऊपर की ओर लगाया जाता है, तो ध्यान आंखों की तरफ जाता हैै। बढ़ती उम्र की महिलाओं के लिए यह बेस्ट है। यह त्वचा में गरमाहट जोड़ता है और आंखों को ब्राइट दिखाता है। साथ ही यह नेचुरल ब्लड फ्लो जैसा इफेक्ट देता है, जिससे चेहरा ऊर्जावान लगता है।
अप्लाई करने के लिए
सबसे पहले हल्का बेस और जरूरत हो तो कंसीलर लगाएं। इसके बाद क्रीम या लिक्विड ब्लश का छोटा सा डॉट चीकबोन के ऊपरी हिस्से पर लगाएं। अब हल्के हाथों से ऊपर और बाहर की दिशा में ब्लेंड करें। इसे बेहतर बनाने के लिए है, तो मेकअप को मिनिमल रखें।
ज्यादा प्रोडक्ट नहीं
ब्यूटी एंड मेकअप आर्टिस्ट दीपिका साहा बताती हैं, अंडर आई ब्लश लगाते समय कुछ सावधानियां जरूर बरतें। अगर त्वचा पर डार्क सर्कल या झाइयां हैं तो हल्का कंसीलर लगाएं। फिर क्रीम या लिक्विड ब्लश चुनें, पाउडर न लगाएं, वह ओवर दिख सकता है। छोटे डॉट लगाकर ऊपर और बाहर की ओर ब्लेंड करें, सीधे डार्क सर्कल पर न लगाएं। ज्यादा प्रोडक्ट लगाने से बचें। हल्का और नेचुरल रंग चुनें, जो आपकी स्किन टोन से मेल खाता हो। अंत में नेचुरल लाइट में चेक करें।