फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्किन के साथ ही बालों के लिए भी फायदेमंद है गुलाब जल, जानिए इसके फायदे

Sun, 19 Jul 2020 02:52 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गुलाब जल का इस्तेमाल स्किन केयर के लिए किया जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
आमतौर पर गुलाब जल का इस्तेमाल स्किन केयर के लिए किया जाता है। विशेषकर गर्मियों के मौसम में स्किन के लिए गुलाब जल बहुत अधिक फायदेमंद रहता है। गुलाब जल स्किन के साथ ही बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। आज हम आपको गुलाब जल से बालों को होने वाले फायदे के बारे में बताएंगे। बालों की केयर के लिए आप गुलाब जल को अपने हेयर केयर किट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं बालों के लिए गुलाब जल के फायदे...
विज्ञापन

2 of 6
गुलाब जल के इस्तेमाल से ऑयली हेयर्स की समस्या दूर हो जाती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
ऑयली हेयर्स की समस्या को दूर करता है
  • गुलाब जल का पीएच लेवल स्कैल्प को नरिश करने के साथ ही सीबम के उत्पादन को नियंत्रण में करने का काम करता है। जिस वजह से बाल कम चिकने और ग्रीसी नजर आते हैं। गुलाब जल उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जिनको ऑयली हेयर्स की समस्या है। गुलाब जल के इस्तेमाल से ऑयली हेयर्स की समस्या दूर हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 6
गुलाब जल बालों को रिपेयर करने का काम भी करता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बालों को रिपेयर करता है गुलाब जल 
  • गुलाब जल बालों को रिपेयर करने का काम भी करता है। स्कैल्प पर गुलाब जल से मालिश करने से रक्त परिसंचरण बढ़ता है, जिसके कारण हेयर फॅलिकल्स रिजुविनेट होते हैं और बालों की खोई चमक वापस आने लगती है।

4 of 6
गुलाब जल के इस्तेमाल से बालों की ड्राईनस की समस्या को दूर किया जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : insatgram
ड्राईनस की समस्या को दूर करें
  • गुलाब जल के इस्तेमाल से बालों की ड्राईनस की समस्या को दूर किया जा सकता है। गुलाब जल स्कैल्प को सूदिंग इफेक्ट देता है। गुलाब जल का इस्तेमाल करने से बालों पर गर्मी और प्रदूषण का प्रभाव भी नहीं पड़ता है।
विज्ञापन

5 of 6
अगर आप ड्रैंडप की समस्या से परेशान हैं तो गुलाब जल का इस्तेमाल करना शुरू कर दें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ड्रैंड्रप की समस्या से मिलेगा छुटकारा
  • अगर आप ड्रैंडप की समस्या से परेशान हैं तो गुलाब जल का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपने मेथी के बीजों को पांच घंटे के लिए गुलाब जल में भिगाकर रखना है। पांच घंटे बाद मेथी के बीजों को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को अपने बालों पर लगा लें और एक घंटे बाद बालों को धो लें। धीरे- धीरे आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अगर आप तेजी से बालों को बढ़ाना चाहते हैं तो गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बालों के विकास में सहायक
  • गुलाब जल में विटामिन ए, बी 3, सी और ई काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो बालों के विकास में सहायक होते हैं। अगर आप तेजी से बालों को बढ़ाना चाहते हैं तो गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):: यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें