वैसे तो सिगरेट पीने के बहुत से नुकसान हैं लेकिन अगर आप अपने लुक्स को लेकर सजग हैं तो सिगरेट पीने से होठों पर पड़ने वाले स्पॉट्स आपको जरूर सताते होंगे। ऐसे में इन स्पॉट्स को दूर करने के लिए भले ही आप सिगरेट पूरी तरह न छोड़ पा रहे हों लेकिन ये आसान उपाय अपनाने से आपको जरूर फायदा मिलेगा।
खूब पानी पिएं
रोज खूब सारा पानी पिएं। इससे होठों को भरपूर नमीं मिलती है और सिगरेट के निकोटिन को होठों की त्वचा पर इकट्ठा नहीं होना देता।
पेट्रोलियम जेली
सिगरेट पीने के पहले होठों पर पेट्रोलियम जेली लगाकर पीने से निकोटिन का दाग होठ पर नहीं होता। इसके अलावा रोज रात में सोने से पहले होठों को गुलाबजल से साफ करके उनपर पेट्रोलियम जेली लगाएं।
नींबू
होठों से निकोटिन के स्पॉट हटाने में नींबू बहुत फायदेमंद है। रोज दिन में दो बार नींबू का कतरा होठों पर मिलें। इससे होठों की सही रंगत लौट आएगी।
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी न सिर्फ खाने में टेस्टी है बल्कि इसे होठों पर रगड़ने से भी सिगरेट पीने से होने वाले धब्बे जल्दी हट जाते हैं।
तो अब सिगरेट के धब्बों को हटाने के लिए इन नुस्खों को ट्राइ करें जो आसान भी हैं और खर्चीले भी नहीं।