साफ सुथरी गोरी रंगत हर लड़की का सपना होता है और ये रंगत अगर अच्छी सेहत के दाम पर मिले तो क्या कहने। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मनचाहा निखार पाना कोई आसान काम नहीं है।
पढ़ें- पेट और जांघ की चर्बी का दुश्मन है यह आसन, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क
विज्ञापन
2 of 5
beauty
बिना पार्लर गए घर बैठे ही आप रातों-रात सलाद के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मूली से चांद जैसी रंगत पा सकते हैं। जी हां हैरान होने की जरूरत नहीं ये सच है। आइए जानते हैं मूली कैसे कुछ घंटों में ही आपके चेहरे पर गजब का निखार ला सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
beauty
मूली में प्रोटीन, कैल्शियम, आयोडीन के साथ आयरन भी काफी मात्रा में पाया जाता है। इतना ही नहीं मूली में विटामिन ए, बी और सी भी होता है। इसकी वजह से पेट और मूत्र विकार से पीड़ित लोगों को फायदा होता है। मूली से बना फेस पैक चेहरे की सुन्दरता बढ़ाने के साथ-साथ उसे ताजगी भी प्रदान करता है।
4 of 5
फेस पैक बनाने का तरीका-
इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले मूली को धोकर अच्छे से घिस लें। सुविधानुसार चाहे तो इसे मिक्सर मे भी ग्राइंड करके इसका पेस्ट बनाया जा सकता है। इस पेस्ट में नींबू का रस मिलाएं। ऐसा करने से आपकी स्किन जल्दी ब्लीच हो जाएगी। याद रखें अगर आपकी स्किन को नींबू सूट नहीं करता तो आप इस पेस्ट में नींबू ना डाले। इसके बाद इस पेस्ट में 4-5 बूंद जैतून के तेल की डाले। इस पेस्ट को लगाने से आपके चेहरे पर थोड़ी जलन हो सकती है, लेकिन इससे कोई नुकसान नहीं होगा।
इस पैक का फायदा उठाने के लिये इसे हफ्ते में कम से कम दो बार जरुर लगाएं। इसके नियमित इस्तेमाल से आप देखेंगे कि एक मूली किस तरह आपके चेहरे की रंगत को निखार सकती है।