फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्किन से मेकअप हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू तरीके, नहीं होगा कोई साइड इफेक्ट

Sun, 16 Jun 2019 01:50 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मेकअप लगाने से चेहरा खूबसूरत तो दिखता है लेकिन... - फोटो : Social media
विज्ञापन

हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है और इसके लिए वो बहुत सारा मेकअप लगाने से भी गुरेज नही करती। मेकअप लगाने से चेहरा खूबसूरत तो दिखता है लेकिन जब उसको छुड़ाने की बारी आती है तो इसके लिए हम केमिकल युक्त मेकअप रिमूवर का यूज करते है। इन प्रोडक्ट में केमिकल होने की वजह से कई बार चेहरे पर दाने और कील मुंहासे हो जाते हैं। इनसे बचने के लिए आप घर में रखी चीजों जैसे ऑलिव ऑयल, कच्चा दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं।

विज्ञापन

ऑलिव ऑयल को थोड़ा से चेहरे पर मसाज करें
ऑलिव ऑयल या बादाम का तेल
बादाम के तेल या ऑलिव ऑयल को थोड़ा सा हाथों पर लेकर चेहरे पर मसाज करें। वेट टिशू या कॉटन से उसे रिमूव कर दें। मेकअप छुड़ाने का ये एक कारगर उपाय है। इसके इस्तेमाल से त्वचा चमकदार बनेगी और स्किन नॉरिश होगी।

नारियल का तेल मेकअप हटाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है
बेबी ऑइल या नारियल तेल
बेबी ऑइल या नारियल का तेल मेकअप हटाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा सॉफ्ट रहती है और पोर्स टाइट रहते हैं। ये चेहरे पर ढ़ीलापन नही आने देते।
विज्ञापन

स्टीम का यूज करके भी मेकअप छुड़ाया जा सकता है
स्टीम का यूज
स्टीम का यूज करके भी मेकअप छुड़ाया जा सकता है। एक बर्तन में पानी उबाल लें और फिर चेहरे को तौलिये से ढककर भाप लें। भाप के इस्तेमाल से चेहरे की गंदगी और मेकअप के कण आसानी से निकल जाते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें