फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंहासों से छुटकारा दिलाएंगे ये आसान घरेलू उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंहासों की समस्या 13 साल के किशोरों से लेकर 24-25 साल के युवाओं के बीच बेहद आम है। ऑयली त्वचा से लेकर हार्मोनल असंतुलन तक, कई ऐसे कारण हैं जो मुंहासों की जड़ हो सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में अगर आप मुंहासे हटाने के लिए कॉस्मेटिक्स पर पैसा बहाकर तंग आ चुके हैं तो अपने घर में मौजूद कुछ नुस्खे आजमाएं, ये किफायती भी हैं और इनका साइड इफेक्ट भी नहीं है।

लहसुन का पेस्ट

लहसुन में एलिसिन है जो प्राकृतिक एंटीबायोटिक है। दो से तीन लहसुन की कली को पीस कर इन्हें मुंहासों पर लगाएं।

अगर आपकी त्वचा अधिक संवेदनशील है तो इनमें दही मिलाकर पेस्ट बनाएं।

प्रतिदिन सुबह बासी मुंह लहसुन की तीन कली पानी के साथ लें। इसमें मौजूद एंटीबॉयोटिक शरीर के टॉक्सिन को दूर रखेगा और त्वचा को मुंहासे से दूर रखेगा।

धनिया पत्ते और हल्दी का पैक

धनिया पत्ते को अच्छी तरह साफ करें और पीस लें। छन्नी से छानें जिससे पेस्ट से सारा पानी निकल जाए।

अब पेस्ट में हल्दी पाउडर मिलाएं और रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाकर रात भर छोड़ दें। सुबह चेहरे को गुनगुने पानी से साफ करें।

टमाटर का पल्प

टमाटर में मौजूद विटामिन ए, सी और के व लाइकोपीन मुहांसे हटाने में काफी अहम हैं। टमाटर के पल्प को मैश करें और चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं। 10 मिनट बाद पानी से साफ कर लें।

विज्ञापन

शहद और दालचीनी

शहद में एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं और दालचीनी‌ में एंटीक्लॉटिंग व एंटीइन्फ्लामेट्री तत्व होते हैं जो त्वचा से मुंहासे हटाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें