करवा चौथ आने वाला है। ऐसे में अगर आपके पास पार्लर में जाकर घंटों बैठने का समय नहीं है तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें अपनाकर आप अपनी स्किन को पैंपर कर सकती हैं और बना सकती हैं अपनी स्किन को खूबसूरत और जवां। इसके खास बात यह है कि आपको इसके लिए जिन चीजों की जरूरत है वह पहले से आपकी किचन में ही मौजूद है। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...
ग्लोइंग स्किन के लिए आपको जिन दो चीजों की जरूरत है वो है कच्चा दूध और शहद। कच्चा दूध एक बहुत अच्छा क्लीन्जर है और अगर हम इसे शहद के साथ मिलाकर अपनी स्किन पर लगाएंगे तो यह आपकी स्किन को एक अलग ही निखार देगा। इसके लिए आपको इसे 5 मिनट तक लगाकर छोड़ना होगा और फिर अपना चेहरा धो लेना होगा। ऐसा करने से आपकी त्वचा निखर उठेगी। जानें इस पैक को लगाने के फायदे...
झुर्रियों दूर करें
दूध और शहद को मिलाकर लगाने से आपकी झुर्रियों कम होने लगेंगी। इसे लगाते वक्त बस एक बात का खास ख्याल रखें वो यह कि दूध और शहद दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगा लें।
मुंहासों से छुटकारा
अगर आपको कील मुंहासों की परेशानी है तो इसके लिए शहद और दूध किसी वरदान से कम नहीं है। इसके लिए भी आपको दूध और शहद से बने पेस्ट का इस्तेमाल करना है। इसे रोजाना लगाने से आपकी स्किन पर निखार तो आएगा ही इसके अलावा आपको मुंहासों से भी छुटकारा मिलेगा
टैनिंग दूर करें
विटामिन, मिनरल और प्रोटीन से भरपूर यह मास्क आपकी त्वचा की रंगत को निखारने में तो मदद करता ही है। इसके अलावा रोजाना इसके इस्तेमाल से चेहरे की टैनिंग भी दूर होने लगती है।