लिप ग्लॉस, बॉडी लोशन, शैंपू और न जाने क्या-क्या। खूबसूरत दिखने के लिए अगर आप भी सौंदर्य प्रसाधनों पर अपनी जेब खाली कर देते हैं तो जरा इनके प्राकृतिक विकल्पों पर गौर करें, जो प्रभावी भी हैं और बजट में भी फिट हैं।
एंटी डैंड्रफ कंडिशनर
नारियल का तेल बेहतरीन एंटीडैंड्रफ कंडिशनर है। इसमें कपूर मिलाकर लगाएं और फिर शैंपू कर लें। बालों की कंडिशनिंग भी और डैंड्रफ भी खत्म हो जाएगा।
हेयर डाई
हेयार डाई में मौजूद अमोनिया और हानिकारक केमिकल्स बालों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। विकल्प के रूप में हिना सबसे सुरक्षित है। बालों को काला रंग देने के लिए हिना में आंवला पाउडर मिलाएं, भूरे रंग के लिए एक चुटकी कॉफी पाउडर और बर्गंडी रंग के लिए चायपत्ती का पानी मिलाकर बालों पर लगाएं।
इंस्टेंट ग्लो फेस पैक
इसके लिए पार्लर में फेशियल करने के बजाय घर पर ही हल्दी में दही मिलाकर लगाएं। या फिर पपीते का पल्प या संतरे का पल्प चेहरे पर लगाएं। त्वचा तरोताजा और निखरी लगेगी।
मॉश्चुराइजर या बॉडी लोशन
त्वचा को मॉश्चुराइज करने के लिए एलोवेरा बेहतरीन ऑप्शन है। इसके अलावा मलाई में बेसन मिलाकर मसाज करने से भी त्वचा की नमी बरकरार रहेगी।
शैंपू
बाजार में बिकने वाले शैंपू के केमिकल्स से बचाव के लिए घर पर ही शैंपू तैयार करें। शिकाका पाउडर और रीठा पाउडर को मिक्स करके हल्के गर्म पानी में पेस्ट बनाएं। बालों पर इसका शैंपू की तरह रोज इस्तेमाल कर सकते हैं।
लिप ग्लॉस
होंठ प्राकृतिक तौर पर गुलाबी दिखें इसके लिए होठों पर अनार के दानों को मलाई में मिलाकर क्रश करें और होठों पर लगाएं। शक्कर और ऑलिव ऑयल में मिलाकर भी इन्हें लगा सकते हैं।