फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन शो में इन 2 हीरोइनों ने तोड़ी अपनी इमेज

विज्ञापन
विज्ञापन
नरगिस फाखरी बॉलीवुड में बहुत पुरानी अभिनेत्री नहीं हैं। उनकी अब तक जितनी भी फिल्में आई हैं वह पश्चिमी आउटफिट में दिखीं। वह उन पर शूट भी करता है। मद्रास कैफ में उनके द्वारा पहने गए कपड़े उन पर सबसे ज्यादा शूट कर रहे थे।
विज्ञापन


लेकिन हाल ही में हुए लैक्मे फैशन शूट में नरगिस फाखरी बिल्कुल अलग अंदाज में दिखीं। नरगिस यहां इस तरह की पोशाक में दिखीं जैसी वह पहले कभी नहीं पहनती थीं। उन्होंने जो मेकअप किया था वह भी बिल्कुल अलग किस्म का था। इस नए गेटअप में नरगिस ने वाहवाही भी बटोरी।
विज्ञापन

पारंपरिक परिधान में चित्रांगदा सिंह

चित्रांगदा सिंह फिल्मों या फैशन शो में भारतीय पांरपरिक परिधान कम ही पहनती हैं। लेकिन इस फैशन शो में उनका अंदाज अलग ही था। फैशन डिजाइनर हर्षिता चटर्जी देशपांडेय के लिए एक पारंपरिक परिधान में रैंप पर उतरीं। ​​

​ ​रैंप पर लाल लहंगे और पूरी बांह के सुनहरे ब्लाउज में उतरीं चित्रांगदा बहुत आकर्षक लग रही थीं। उनके इस रूप में सोने के भारी हार, नथ और चूडियों ने चार-चांद लगा दिए थे।

​​ ​चित्रांगदा ने कहा कि यह परिधान संग्रह मंदिरों से प्रेरित है और बहुत अलग है। मुझे समकालीन और पारंपरिक परिधान संग्रह पसंद है। मैं भारतीय स्टाइल की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। यहां तक कि उन्होंने इस परिधान की सजावट के लिए जो विस्तृत वर्णन जुटाया है, वह दक्षिण का शिल्प है।'' ​​
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें