लोग अपने चेहरे पर दाग-धब्बों को लेकर काफी परेशान रहते हैं। इन्हें दूर करने के लिए वे काफी महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप चाहें तो आप घर में इनसे निजात पाने का इंतजाम कर सकते हैं। अगर आपको दमकती स्किन चाहिए तो शरीर के अंदर की गंदगी साफ करनी जरूरी है। इसके लिए सबसे आसान तरीका है कि आप अपने पीने के पानी में कुछ खास चीजों को मिलाकर पीएं जिससे आपका शरीर डिटॉक्स हो सके।
विज्ञापन
2 of 6
नींबू, एप्पल सिडार विनेगर
पीने के पानी में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर पीने के भी कई फायदे होते हैं। इससे ना केवल आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त होगी, बल्कि शरीर की गंदगी भी पसीने के साथ निकल जाएगी। नींबू की जगह आप एक गिलास पानी में एक चम्मच एप्पल सिडार विनेगर मिलाकर भी पी सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
दालचीनी
पीने के पानी को उबालते वक्त उसमें एक चुटकी दालचीनी पाउडर और सेब के कुछ टुकड़े डालें। फिर पानी छान कर पी लें। यह पीने में भी जायकेदार लगेगा। इससे आपका शारीरिक रक्त संचरण बेहतर होगा और जो आपके चेहरे पर निखार लाएगा।
4 of 6
स्ट्रॉबेरी
पीने के पानी में स्ट्रॉबेरी का रस मिलाकर पीने से भी चेहरे से दाग धब्बे गायब होते हैंं। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट होता है जिससे चेहरे पर ग्लो आता है।
विज्ञापन
5 of 6
शहद
शहद बैक्टेरिया से लड़ने में कारगर होता है। सुबह खाली पेट गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से शरीर की चर्बी भी कम होती है। इसके अलावा इससे चेहरा के स्किन से स्पॉट भी गायब होते हैं।