फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजने-संवरने की है चाहत तो रखें इन बातों का ध्यान

Fri, 13 Jun 2014 01:35 PM IST
शालिनी वशिष्ठ, मेकअप आर्टिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
खूबसूरत दिखने की चाह हम सब की होती है और इस हसरत को पूरा करता है सही मेकअप। उम्र, पर्सनैलिटी और प्रोफेशन के हिसाब से सही मेकअप करके कोई भी महिला बन सकती हैं परफेक्ट।
विज्ञापन


सही मेकअप आपको सुंदर बनाने के साथ, आपके व्यक्तित्व में निखार लाकर आत्मविश्वास भी जगाता है। लेकिन इसके लिए जरूरी है मेकअप की सही तकनीक को जानना, ताकि आप दिखें सबसे अलग।

किस उम्र में कैसा मेकअप
किस उम्र में मेकअप करने की शुरुआत की जानी चाहिए, यह जानना जरूरी है। मेकअप 18 साल की उम्र के बाद ही करना चाहिए। उससे पहले मेकअप करना आपकी त्वचा के लिए नुकसानदेह है।
विज्ञापन


अगर मेकअप करना जरूरी हो, तो सही ब्यूटी प्रोडक्ट ही चुनेंं, ताकि त्वचा खराब न हो। इसी तरह यदि आप हंसी का पात्र नहीं बनना चाहती हैं, तो मेकअप करते समय उम्र का ध्यान जरूर रखें।

किस प्रोफेशन से जुड़ी हैं आप
अलग-अलग तरह के प्रोफेशन के लिए मेकअप भी अलग-अलग ही होना चाहिए। कॉरपोरेट फील्ड की महिलाओं को हल्का मेकअप करना चाहिए, जो उनकी ड्रेस के साथ सूट करे। यहां मेकअप बहुत नेचुरल दिखना चाहिए।

हैवी मेकअप फैशन-डिजाइनिंग जैसे ग्लैमरस फील्ड वाली महिलाओं को करना चाहिए। यह उनके प्रोफेशन को सूट भी करता है।

यदि आप हाउसवाइफ हैं, तो बहुत हल्के मेकअप में रहें। किसी पार्टी या फंक्शन में जाते समय ही हैवी मेकअप करें, वह भी अपने कपड़ाें के मुताबिक। ढलती उम्र की महिलाओं को कभी भी डार्क और हैवी फाउंडेशन नहीं लगाना चाहिए। गालों पर शिमर और डार्क लिपस्टिक न लगाएं, इससे उनकी उम्र अधिक दिखाई देती है। इस उम्र की महिलाएं मस्कारा यूज कर सकती हैं। 

हाईलाइट करना हो तो
अगर आपकी आंखें बहुत छोटी हैं, तो आंखों की लंबाई बढ़ाने के लिए आईशैडोज को आंखों के कोनों तक फैलाएं। आंखों के नीचे भी शैडोज का प्रयोग करें।  इसी तरह लंबी नाक को छोटा दिखाने के लिए सबसे पहले क्रीम बेस्ड डार्क शेड का फाउंडेशन लें। इसे नाक के ऊपरी भाग से लगाते हुए नीचे तक लगाइए।

यह ध्यान रखें कि इस फाउंडेशन का कलर आपके हमेशा यूज में आने वाले फाउंडेशन से कम-से-कम दो शेड गहरा हो। नाक पर लगाने के बाद इसे मेकअप स्पॉन्ज की मदद से नाक से लेकर गालों की तरफ फैला लें। नाक पर की गई शेडिंग और बाकी चेहरे पर लगाए गए फाउंडेशन का इकसार होना सबसे ज्यादा जरूरी है।

इसके बाद एक एंगल वाले ब्लश ब्रश की मदद से हाइलाइटिंग क्रीम की पतली रेखा नाक के बीच से नीचे की ओर लगाएं।

इसके बाद अपने रेग्युलर फाउंडेशन की इकसार परत पूरे चेहरे पर लगाएं। बाद में थोड़ा ब्राॅन्जर  अप्लाई करें और सबसे आखिर में पाउडर की हल्की-सी परत फाउंडेशन को सेट करने के लिए लगाएं।

नाक को लंबा दिखाना है, तो नाक के नीचे तथा जहां नाक खत्म होती है, उसके निचले हिस्से की स्किन को हाईलाइट करें। इसी तरह नाक की चौड़ाई को ज्यादा दिखाने के लिए नाक के दोनों ओर हाईलाइटर का उपयोग करें और इसे अच्छी तरह बाकी के फाउंडेशन से मिला लें।

इसके अलावा होठों पर ग्लॉसी लिप कलर, चीक बोन्स पर पीच या पिंक ब्लश के उपयोग से और सही हेयर स्टाइल से भी अधिक लंबी नाक की तरफ से लोगों का ध्यान हटा सकती हैं।
विज्ञापन


और हां, नाक में लौंग या बाली पहनने से भी बचें। डबल चिन की समस्या से निजात पाने के लिए अंडर द चिन डार्क शेड्स का इस्तेमाल करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें