पीरियड्स के दिनों में महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जो आम बात है। हालांकि, इन दिनों में किसी भी तरह की समस्या कष्टदाई होती है इसमें कोई दो राय नहीं है। शरीर में दर्द हो या स्वाभाव में चिड़चिड़ापन इन सब में से एक त्वचा से जुड़ी समस्या काफी परेशान करती है। त्वचा पर रैशेज, दाने, कील मुंहासे और त्वचा में इरिटेशन से अगर आप भी उन दिनों में परेशान होती हैं तो आज हम आपको इससे निपटने के उपाय बताएंगे।