फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मिनट में परिणीति चोपड़ा की तरह बनाएं अपनी स्किन को फॉरएवर ग्लोइंग

Sat, 22 Jul 2017 11:08 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
parineeti chopra
परिणीति चोपड़ा की क्यूटनेस के लाखों लोग दीवाने हैं। उन्होंने बहुत कम समय में अपनी बॉडी और स्किन में गजब का चेंज किया है। शूट के दौरान चेहरे पर हैवी मेकअप लगाने वाली परिणीति अपने स्किन का चार्म 15 मिनट की स्किन केयर से कैसे बनाए रखती हैं आइए जानते हैं फेमिना में प्रकाशित उनके स्किन केयर रूटिन से।    
विज्ञापन

2 of 5
परिणीति चोपड़ा
क्लींजर
परिणीति अपने दिन की शुरुआत सबसे पहले अपने चेहरे को सूट करने वाले क्लींजर से साफ करके करती हैं। वो अपनी गर्दन और चेहरे को ढंग से साफ करके ये सुनिश्चित करती हैं कि उनमें कोई धूल मिट्टी न लगी हो। 
विज्ञापन

3 of 5
parineeti chopra
मॉइश्चराइजर परिणीति घर से बहार जाने से पहले चेहरे पर अच्छा मॉइश्चराइजर लगाती हैं। वो कोशिश करती हैं कि उनके शरीर के हर हिस्से पर मॉइश्चराइजर लगा हो ताकि उनकी स्किन की नमी बनी रहे। मॉइश्चराइजर की जगह परिणीति सिर्फ एलोवेरा ही लगाती हैं। परिणीति को नेचुरल चीजें बेहद पसंद हैं। उनका मानना हैं कि कभी अगर वो अपने मॉइश्चराइजर को रिप्लेस करेंगी तो वो एलोवेरा के फ्रेश जेल के साथ ही करेंगी। वो जब भी घर से बहार निकलती हैं तो चेहरे पर एलोवेरा लगाकर ही निकलती हैं। 
 

4 of 5
परिणीति चोपड़ा
​लिप बाम
परिणीति अपने होठों को फटने और रूखा होने से बचाने के लिए लिप बाम लगाती हैं। परिणीति अपने साथ पूरा दिन कई तरह के लिप बाम कैरी करती हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Parineeti Chopra
अच्छी नींद
परिणीति कोशिश करती हैं कि वो किसी भी तरह 8 घंटे की अच्छी नींद के साथ अपने खाने पीने का भी ध्यान रख सकें। वो अपनी डाइट में विटामिन से भरपूर चीजों के साथ एंटीऑक्सीडेंट चीजों को शामिल करती हैं। इतना ही नहीं वो खुद को हाइड्रेट रखने के लिए सारा दिन पानी पीती रहती हैं।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें