फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप में सांवली हुई स्किन को निखारें मुल्तानी मिट्टी के इस फेसपैक से, जानिए कैसे करें प्रयोग

Fri, 02 Jun 2017 04:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
beauty
त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए आपने तरह-तरह के जतन किए होंगे लेकिन फिर भी बेदाग खबसूरती नहीं मिली होगी। दमकती त्वचा पाने के लिए जरूरी नहीं कि आप मंहगी क्रीमों का इस्तेमाल करें।
अगर आप भी चेहरे पर मुहांसो और गर्मी के दानों से परेशान हो चुके हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी के प्रयोग से आप त्वचा संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते है।

आइए जानते है कैसे इसका इस्तेमाल कर आप चेहरे को बेदाग बनाकर उसमें गजब का निखार ला सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
multani mitti
विधि एक कटोरी में एक छोटा चम्मच नीम का पाउडर लें। इस पाउडर में दो छोटे चम्मच मुल्तानी मिट्टी, जरूरत के अनुसार गुलाब जल, एक चुटकी कपूर, और चार-पांच लौंग को पीसकर इस पाउडर का पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को मुंहासो वाली जगह पर अच्छी तरह से लगा लें। इसके बाद दस मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।
विज्ञापन

3 of 5
beauty
चेहरे पर धब्बों के निशान को कम करने के लिए मुल्तानी मिट्टी में चंदन का पाउडर और टमाटर का रस मिलाकर तैयार किया गया पेस्ट भी लगा सकते हैं। यह पैक धब्बों को धीरे-धीरे कम करने में बहुत असरदार है।

4 of 5
beauty
मुल्‍तानी मिट्टी में एल्यूमीनियम सिलिकेट पाया जाता है जो त्‍वचा को फ्रेश लुक प्रदान करता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
beauty
मुल्‍तानी मिट्टी और रोज वॉटर मिक्‍स कर के चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे का पीएच बैलेंस होगा और प्राकृतिक रूप से तेल कम हो जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें