फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतले बालों को घना करने के लिए आजमाएं ये आसान उपाय

Sat, 29 May 2021 08:46 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पतले बाल किसी भी महिला को नहीं पसंद होते हैं। हर महिला चाहती है कि बाल घने हो लेकिन बाल टूटने से पतले होने लगते हैं लेकिन प्याज का रस और एलोवेरा जेल लगाकर बालों को घना किया जा सकता है। 
विज्ञापन
सबसे पहले चिंता छोड़ दें - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालों का पतला होना एक बड़ी समस्या है लेकिन यह ऐसी समस्या नहीं है जिसका कोई उपाय ही न हो। बालों की सही ढंग से देखरेख करके और छोटे-मोटे घरेलू नुस्खे आजमाकर आसानी से आप बालों को ठीक कर सकते हैं। बालों के पतले होने की चिंता आपके बालों को और भी अस्वस्थ कर सकती है इसलिए सबसे पहले चिंता छोड़ दें। आइए जानते हैं बालों को घना करने का उपाय।

प्याज का रस 

बाल यदि बहुत झड़ चुके हैं और एकदम पतले दिखाई देते हैं तो प्याज का रस आपके बहुत काम का है। इसके लिए ताजा प्यास का रस निकालें और अपने स्कैल्प पर लगाएं। प्याज के रस को लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर बालों को अच्छे से शैम्पू कर लें। सप्ताह में एक बार ऐसा करने से भी आपके बाल घने होने लगेंगे। 

एलोवेरा का रस

एलोवेरा के रस से पतले बालों को घना बनाया जा सकता है। बालों के विकास के लिए एलोवेरा जेल बहुत लाभकारी है। एलोवेरा जेल में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, साथ ही यह बालों को मॉइश्चराइजर भी प्रदान करता है। बाल धोने से कुछ देर पहले ताजा एलोवेरा का रस लगाएं, 10 मिनट तक लगा रहने दें और फिर बालों को धो लें। 

तनाव से दूर रहें

बालों के पतले होने के पीछे सबसे मुख्य कारण है तनाव। यदि आपको किसी बात का तनाव होता है तो बाल पतले होने लगतै हैं इसलिए बहुत जरूरी है कि आप बालों के स्वास्थ्य के लिए ही सही तनाव से बिल्कुल दूर रहें। जब आप चिंता करना छोड़ देंगे तो खुद-ब-खुद बाल झड़ना कम हो जाएंगे और फिर से घनापन लौट आएगा। 

विज्ञापन





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें