फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में गुलाबजल का चेहरे पर इस तरह करें उपयोग, दूर हो जाएंगे मुंहासे

Thu, 29 Apr 2021 08:54 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गुलाबजल अधिकांश घरों में पाया जाता है - फोटो : Social Media
विज्ञापन

गर्मियों में कई लोगों को चेहरे पर पिंपल्स निकलने लगते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे पसीना, तैलीय त्वचा, पानी की कमी, पेट की गर्मी आदि लेकिन इसके लिए परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। सिर्फ गुलाबजल का सही तरीके से उपयोग करके ही इस समस्या से जल्द ही छुटकारा पाया जा सकता है। पिंपल्स से छुटकारा मिलने के साथ ही गुलाबजल के इस्तेमाल से चेहरे पर निखार भी आने लगता है। आइए जानते हैं गुलाबजल का इस्तेमाल किस तरह करना चाहिए। 

नींबू के साथ 

विज्ञापन

इस मौसम में नींबू आसानी से उपलब्ध होता है। नींबू का गुलाबजल के साथ उपयोग करने पर चेहरे के मुंहासे दूर होने लगते हैं क्योंकि नींबू में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। साथ ही पिंपल्स से होने वाले दाग-धब्बे भी इसके उपयोग से मिट जाते हैं। नींबू-गुलाबजल लगाने पर यदि त्वचा लाल होती है या खुजली होती है तो इसके उपयोग से बचें। 

मुल्तानी मिट्टी के साथ 
गर्मियों में मुल्तानी मिट्टी के साथ गुलाबजल लगाना इसलिए भी अच्छा लगता है क्योंकि इससे चेहरे को शीतलता मिलती है। तैलीय त्वचा के लिए तो यह उपाय बहुत लाभदायक है। इस मिश्रण को लगाने से चेहरे का अतिरिक्त तेल और अशुद्धियां निकली जाती है, जिस वजह से जल्दी ही पिंपल्स भी बैठने लगते हैं। 

गुलाबजल के साथ ग्लिसरीन

विज्ञापन

गुलाबजल को ग्लिसरीन के साथ मिलाकर रखें और इसे रात के समय चेहरे पर लगाएं। यह पिंपल्स को तो हटाएगा ही धीरे-धीरे दाग-धब्बे भी मिटाएगा लेकिन इस मिश्रण को तब न लगाएं, जब आप घर से बाहर कहीं जा रहे हों क्योंकि यह थोड़ा चिपचिपा होता है जिससे कि चेहरे पर धूल- मिट्टी चिपक सकती और पिंपल्स की समस्या और भी बढ़ सकती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें