कंगना की तरह घुंघराले बाल हैं तो ऐसे करें देखभाल
- फोटो : इंस्टाग्राम- कंगना रनौत
Curly Hair Care Tips : गर्मियों में घुंघराले बालों की देखभाल करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है क्योंकि इस मौसम में पसीना, धूल, उमस और धूप बालों को रूखा, बेजान और फ्रिज़ी बना सकते हैं। लेकिन कुछ आसान घरेलू उपायों और सही हेयर केयर रूटीन से आप अपने घुंघराले बालों को हेल्दी और खूबसूरत बनाए रख सकती हैं। अगर आप इन आसान उपायों को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करेंगी तो आपके कर्ल्स न केवल खूबसूरत दिखेंगे बल्कि बालों की सेहत भी बनी रहेगी। आइए जानते हैं गर्मियों में घुंघराले बालों की देखभाल के आसान तरीके।
हल्के शैम्पू का करें इस्तेमाल
गर्मी में पसीना और धूल बालों को चिपचिपा बना सकते हैं, लेकिन बार-बार हेवी शैम्पू करने से बाल रूखे हो जाते हैं। इसलिए सल्फेट-फ्री, माइल्ड शैम्पू से हफ्ते में 2-3 बार ही बाल धोएं। इससे बालों की प्राकृतिक नमी बनी रहेगी।
डीप कंडीशनिंग
हर बार बाल धोने के बाद अच्छे कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें। हफ्ते में एक बार डीप कंडीशनिंग या हेयर मास्क लगाएं ताकि घुंघराले बाल मुलाय और सुलझे हुए रहें। घर पर हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं, इसके लिए दही में शहद और नारियल तेल मिलाकर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें।
गर्म पानी से न धोएं बाल
हमेशा गुनगुने या ठंडे पानी से बाल धोएं। गर्म पानी बालों की नमी चुरा लेता है और कर्ल्स डल लगने लगते हैं।
तौलिया या कॉटन टी-शर्ट से सुखाएं बाल
बालों को पोंछने के लिए माइक्रोफाइबर तौलिया या पुरानी कॉटन टी-शर्ट का इस्तेमाल करें। इससे फ्रिज़ कम होता है और बालों का टेक्सचर बना रहता है।
तेज धूप से बचाएं बाल
धूप में निकलते समय बालों को स्कार्फ, हैट या कैप से ढकें। UV किरणें बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं और कर्ल्स बेजान लग सकते हैं।