फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेयर केयर टिप्स: नारियल पानी पीने के बाद बचा नारियल आएगा बालों के काम, ऐसे निकालें तेल

Fri, 25 Sep 2026 10:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Homemade Coconut Hair Oil: स्किन केयर, हेयर केयर रूटीन में आप बचे हुए नारियल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल के सफेद गूदे का इस्तेमाल घर पर नारियल आधारित हेयर ऑयल तैयार करने के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
घर पर बनाएं नारियल का तेल - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hair Care Tips: ताजा नारियल पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लोग एनर्जी के लिए नारियल पानी का सेवन करते हैं। इसलिए ताजे हरे नारियल खरीदकर घर लाते हैं लेकिन पानी पीने के बाद अक्सर बचा हुआ नारियल फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल के अंदर सिर्फ उसका पानी ही काम का नहीं होता, बल्कि ताजा गूदा या मलाई भी बहुत फायदेमंद हो सकती है।

विज्ञापन


स्किन केयर, हेयर केयर रूटीन में आप बचे हुए नारियल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल के सफेद गूदे का इस्तेमाल घर पर नारियल आधारित हेयर ऑयल तैयार करने के लिए किया जा सकता है। ताजे नारियल के गूदे को पीसकर उसे छान लें। इससे नारियल का दूध निकल आएगा। अब दूध को धीमी आंच कर तेल बनाया जा सकता है, जिसे छानकर तेल और मावा अलग कर लें।

हालांकि इसे पारंपरिक घी समझना सही नहीं है। तैयार तेल को बालों और जड़ों की सामान्य देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। नारियल तेल बालों को कंडीशनिंग और लुब्रिकेशन देने में मदद कर सकता है, जिससे बालों में रूखापन और फ्रिक्शन कम महसूस हो सकता है।
विज्ञापन



ताजे नारियल से तेल कैसे बनाएं?

  • नारियल के गूदे को छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर पीस लें।
  • अब इसे साफ कपड़े से छानकर नारियल का दूध निकालें।
  • दूध को भारी तले वाले पैन में धीमी आंच पर पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें।
  • दूध धीरे-धीरे सूखने के बाद नारियल के ठोस हिस्से से तेल अलग होने लगेगा।
  • तेल को ठंडा करके छान लें और साफ, सूखी कांच की बोतल में रखें।


बालों में कैसे और कब लगाएं?

बालों की लंबाई और जड़ों पर थोड़ी मात्रा में तेल लगाकर उंगलियों से हल्की मालिश करें। इसे करीब 30-60 मिनट तक छोड़कर हल्के शैंपू से धो सकते हैं। अगर तेल लगाने के बाद जड़ पर खुजली या इरिटेशन हो तो इस्तेमाल बंद कर दें। सप्ताह में 1-2 बार इस्तेमाल करना पर्याप्त हो सकता है।


क्या हैं इसके फायदे?

नारियल तेल बालों को मुलायम महसूस कराने, रूखापन कम करने और बालों में कंडीशनरिंग को देने में मदद कर सकता है।
नियमित हेयर केयर रूटीन के साथ यह बालों को सहज बनाने में उपयोगी हो सकता है।
हालांकि बाल झड़ने, डैंड्रफ, या स्कैल्प इंफेक्शन जैसी समस्या का इलाज केवल नारियल तेल से नहीं माना जाना चाहिए।

नोट: पहली बार इस्तेमाल से पहले थोड़ी मात्रा त्वचा पर लगाकर सेंसिटिविटी जांच लें। गंभीर स्कैल्प समस्या या लगातार हेयर फॉल होने पर डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें