लंबे और खूबसूरत बालों के लिए आप जब भी कोशिश करते हैं तो बाल लंबे होने के बजाय दोमुहे हो जाते हैं? आजकल यह समस्या बालों के साथ बेहद आम है जिससे छुटकारे के लिए बालों को बढ़ाने के साथ-साथ कटवाना या छटवाना पड़ता है। ऐसे में कुछ प्राकृतिक तरीके हैं जिनसे आप अपने बालों को बिना कटवाए दोमुहा होने से रोक सकते हैं।
अंडे से बनाएं शैंपू
बालों के दोमुहे होने की एक बड़ी वजह उनतक पोषक तत्वों का नहीं पहुंच पाना भी है। इसके लिए आप घर पर ही अंडे का शैंपू ट्राइ कर सकते हैं जो फायदेमंद भी है और किफायती भी। एक अंडे का सफेद भाग और दो अंडों का पीला भाग. एक चम्मच ऑलिव ऑयल व एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद लें। इन्हें मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें और नहाते वक्त शैंपू की जगह इसे बालों पर अच्छी तरह लगाएं और ढेर सारे पानी से बाल साफ कर लें।
इनसे करें ऑयल मसाज
सिर की मालिश भी स्प्लिट एंड हेयर को ठीक करने में मददगार है। इसके लिए आप 50 मिलीलीटर बादाम का तेल, 30 मिलीलीटर सूर्यमुखी का तेल, 30 मिलीलीटर कपूर का तेल, 30 मिलीलीटर अखरोट का तेल और पांच मिलीलीटर गुलाब का तेल मिलाएं और दो निदों के लिए किसी ठंडी जगह पर छोड़ दें। रात में इससे सिर का मसाज करके तेल से बालों को कवर करें और अगले दिन सुबह शैंपू करें।
ऑलिव ऑयल व नींबू का रस
सप्ताह में एक बार ऑलिव ऑयल और नींबू का पस मिलाकर गर्म करें और बाल धोकर गीलों बालों पर इनकी मसाज करें। फिर एक घंटे बाद शैंपू से बाल धोएं।
इन बातों का रखें ध्यान
दोमुहे बालों से बचने के लिए ये सावधानियां जरूर बरतें।
- स्ट्रेटनिंग और कर्लिंग के दौरान बालों को बहुत अधिक गर्माहट से बचाएं।
- बालों को साफ रखें और शैंपू के बाद कंडिशनर का इस्तेमाल जरूर करें।
- दिन में खूब सारा पानी पिएं।