फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिपचिप को ऐसे कहें 'ना'

Sat, 05 Jan 2013 05:10 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दियों में ऑयली स्किन वाले लोगों की दिक्कतें भी अजीब होती हैं। यदि त्वचा की मॉश्चुयराइजिंग न करों तो त्वचा रूखी व बेजान लगने लगती है और करो तो चेहरे पर चिपचिपाहट, पिंपल जैसी दिक्कतें त्वचा की रौनक खत्म कर देती हैं। ऐसे में त्वचा की नमी को बरकरार रखने हुए ऑयल कंट्रोल कैसे किया जाए यह जानकारी तो आप जरूर ही चाहेंगे। अगर आपकी त्वचा भी ऑयली है तो आप इस तरह अपनी त्वचा का ऑयल बैलेंस कर सकते हैं।
विज्ञापन


चेहरे की सफाई जरूरी
मॉश्च्युराइजर, ऑयल के अलावा पॉल्युशन और गंदगी से चेहरे को दूर रखना बेहद जरूरी है जिससे त्वचा के छिद्र बंद न हों। इसके लिए दिन में माइल्ड फेसवॉश से चेहरा कम से कम दो बार जरूर धोएं। इसके अलावा केवल पानी से चेहरा अधिक से अधिक साफ करें। तीन से चार दिन में एक बार चेहरे की स्क्रबिंग जरूर करें। इससे त्वचा के छिद्र ऑयल से नहीं भरेंगे और आपकी त्वचा साफ और पिंपल फ्री दिखेगी।

एस्ट्रिजेंट है जरूरी
जिनकी त्वचा ऑयली होती है उनके लिए एस्ट्रिजेंट का इस्तेमाल और भी जरूरी होता है। रोज रात में चेहरे की सफाई एस्ट्रिजेंट से करें जिससे त्वचा पर जमा गंदगी अच्छे से साफ हो। अगर आपको एस्ट्रिजेंट सूट नहीं करता तो हर्बल टोनर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


मॉश्चुयराइजिंग की जरूरत को समझें
ऑयली त्वचा की दिक्कतों को दूर करने का मतलब यह नहीं है कि आप अपनी त्वचा को नमी मिलने ही न दें। सर्दियों में ऑयल बैलेंस माश्च्युराइजर का इस्तेमाल जरूर करें। अक्सर चेहरे को बार-बार धोने से त्वचा की नमी भी खत्म हो जाती है। ऐसे में नमी बरकरार रखने के लिए त्वचा पर ऑयल कंट्रोल क्रीम या माश्चुयराइजर को दिन में कम से कम एक बार लगाना बेहद जरूरी है।

फेशियल के दौरान रखें ध्यान
ऑयली त्वचा के लोगों के लिए चेहरे की क्लीनिंग और फेशियल बहुत जरूरी होता है। पर कई बार त्वचा के मुताबिक फेशियल न करने से भी इसका परिणाम पिंपल और बहुत अधिक ऑयली त्वचा के रूप में दिखता है। ऐसे में ऑयली स्किन पर फ्रूट व जेल बेस्ड फेशियल करना ही समझदारी है। अगर आप घर पर ही फेशियल करती हैं तो क्रीम की जगह संतरे का पल्प, एलोवेरा जेल आदि का इस्तेमाल करें।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें