फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत के हिसाब से चुनें फेशियल

Tue, 20 Nov 2012 05:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी हो, पार्टी हो या कोई गेट टुगेदर। खास मौके पर खास दिखना भला कौन नहीं चाहता और खास दिखने की आपकी तैयारी तभी पूरी मानी जाएगी जब मेकअप के अलावा आपकी त्वचा का ग्लो भी निखरकर आए। इसके लिए फेशियल सबसे आसान और प्रभावी तरीका है लेकिन आमतौर पर किस तरह का फेशियल हमारे लिए कितना जरूरी है, इसका अंदाजा हमें नहीं हो पाता और हमारा फेशियल हमारी त्वचा की जरूरतों को पूरा कर नहीं पाता।
विज्ञापन


अगर आप किसी खास मौके पर दमकती त्वचा की चाहत में हैं तो अपनी जरूरत के अनुसार अपना फेशियल चुनें। पेश हैं सौंदर्य विशेषज्ञ भारती तनेजा द्वारा बताए गए कुछ खास फेशियल जिन्हें आप अपनी जरूरत और त्वचा के हिसाब से चुन सकती हैं।

इंस्टेंट ग्लो फेशियल
अगर अचानक किसी पार्टी या कार्पोरेट मीटिंग में शामिल होना है और प्रेजेंटेबल भी दिखना हैं तो इंस्टेंट ग्लो फेशियल आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस फेशियल का लाभ किसी भी उम्र में आप उठा सकते हैं। आमतौर पर फेशियल का इफैक्ट आने में कुछ घंटों का समय लगता है। जबकि, इंस्टेंट ग्लो फेशियल एक ऐसा फेशियल है जिसका असर तुरंत दिखता है। वैसे, 20 से 30 वर्ष की उम्र वालों के लिए यह अधिक फायदेमंद होता है।
विज्ञापन


शाइन एंड ग्लो फेशियल
इस फेशियल में ताजे फलों के पल्प व जूस का इस्तेमाल किया जाता है। ड्राइ स्किन होने पर इस फेशियल में ग्लिसरीन का उपयोग भी किया जाता है। इस फेशियल से त्वचा में मॉयश्चर लेवल बढ़ता है। त्वचा स्वस्थ और यंग नजर आती है। किसी भी उम्र में यह फेशियल करवा सकते हैं।

कुकून फेशियल
इस फेशियल से टैनिंग अच्छे से दूर होती है और त्वचा में निखार आता है। इस फेशियल का ग्लो लंबे समय तक बरकरार रहता है।

ऑक्सी रेडियन्स फेशियल
इससे एक्सट्रा ग्लो आ जाता है। फाइन लाइन कम हो जाती हैं। त्वचा को पोषण मिलता है। त्वचा यंग नज़र आती है। 25 वर्ष से लेकर हर उम्र के लोग करा सकते हैं।

गोल्ड फेशियल
सोने का काफी पहले से आयुर्वेदिक दवाओं में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया गया है। इस फेशियल से गोल्ड आयन त्वचा के भीतर पहुंचकर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते है जिससे रक्त में उपसिथत बैक्टीरिया और अन्य टॉक्सिन्स कम हो जाते हैं और ब्लड प्यूरिफाई होता है। इससे तवचा में गुलाबीपन और चमक आती है। इतना ही नहीं, इस फेशियल से रक्त को उचित ऑक्सीजन भी मिलता है और चेहरे की त्वचा पर पड़ी झुर्रियां भी साफ हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें