त्वचा पर अनचाहे बालों से छुटकारे के लिए वैक्सिंग की प्रक्रिया महिलाओं के बीच सबसे अधिक प्रचलित और कारगर मानी जाती है लेकिन कई बार पार्लर में वैक्सिंग कराने के बाद आपकी त्वचा पर होने वाले रैशेज व अन्य साइड एफेक्ट आपकी त्वचा की सारी खूबसूरती को काफूर कर देते हैं। ऐसे में वैक्सिंग के साइड एफेक्ट से बचने के लिए अगर आप इन सावधानियों को अपनाएंगे तो वैक्सिंग आपको सिर्फ मुलायम त्वचा का एहसास ही देगी।
कितना साफ है पार्लर
अक्सर महिलाओं वैक्सिंग के लिए घर के बजाय पार्लर को तरजीह देती हैं लेकिन इस बात पर ध्यान नहीं देतीं कि उनका पार्लर आखिर कितना साफ है। गंदे पार्लर में वैक्सिंग कराने से तंवचा पर संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है इसलिए हमेशा साफ-सुथरे पार्लर में ही वैक्सिंग कराएं और ध्यान रखें कि वैक्सिंग करने वाले व्यक्ति ने अच्छी तरह हाथ साफ किए हैं या नहीं।
टैलकम पाउडर का इस्तेमाल
हमेशा ध्यान दे कि आपकी त्वचा पर वैक्स लगाने से पहले टैलकम पाउडर डाला गया है या नहीं। वैक्स से पहले टैलकम पाउडर लगाने से त्वचा की अतिरिक्त नमीं हट जाती है और वैक्सिंग के बाद त्वचा पर दाने या रैशेज नहीं होते हैं।
डिस्पोजेबल स्ट्रिप का इस्तेमाल
पार्लर में वैक्सिंग के पहले देख लें कि जिस स्ट्रिप का इस्तेमाल हो रहा है वह डिस्पोजेबल है या नहीं। और अगर डिस्पोजेबल स्ट्रिप नहीं है तो वहां से वैक्सिंग न ही करवाएं।
वैक्सिंग पॉट और नाइफ
अक्सर पार्लर में एक ही पॉट और नाइफ के इस्तेमाल से वैक्सिंग की जाती है। हमेशा ताजी वैक्स से ही वैक्सिंग करवाएं और नाइफ को साफ करवाकर ही इस्तेमाल में लाएं। चूंकि त्वचा की डेड सेल व गंदगी नाइफ पर वैक्स के साथ लग जाती है इसलिए अगर उस नाइफ को बनि साफ किए इस्तेमाल किया गया तो संक्रमण जरूर होगा।
वैक्सिंग के पहले न नहाएं
वैक्सिंग करवाने के दो घंटे पहले तक आप न नहाएं। नहाने से शरीर के पोर्स खुल जाते हैं जिससे त्वचा अधिक सेन्सटिव हो जाती है और वाक्सिंग की आशंका बढ़ जाती है।
पहले कराएं पैच टेस्ट
वैक्सिंग से त्वचा पर कोई साइड एफेक्ट न हो इसके लिए सबसे पहले छोटे से भाग पर वैक्स का एक पैच टेस्ट लें। उसमें कोई दिक्कत न लगे तो ही वैक्सिंग करवाएं।
वैक्सिंग के बाद भी
वैक्सिं करवाने के 12 घंटे तक आप उसपर साबुन, परफ्यूम या हेवी मेकअप न करें और न ही सीधे धूप में निकलें। वैक्सिंग के बाद त्वचा काफी देर तक सेन्सटिव रहती है इसलिए उसकी अतिरिक्त देखभाल करें।