फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूत बालों के लिए करें हॉट ऑयल मसाज

Fri, 06 Dec 2013 11:34 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दियों में बालों का टूटना आम बात है। इसके साथ्ा बालों में रूसी की समस्या भी बढ़ जाती है। लेकिन आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं हॉट ऑयल हेयर मसाज से।
विज्ञापन


बाल झड़ने से परेशान हैं तो किचन में मिलेंगे ये आसान उपाय

क्या है हॉ़ट ऑयल हेयर मसाज
हॉट ऑयल हेयर मसाज यानी गर्म तेल से बालों की मालिश। बालों की जड़ को हेल्दी और मजबूत बनाने के साथ केमिकल और शैंपू से होने वाले डैमेज की भरपाई भी करती है हॉट ऑयल हेयर मसाज।

गंजेपन का प्रभावी उपाय खोज रहे हैं तो लें ये डाइट

सप्ताह में एक या दो बार हॉट ऑयल मसाज ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर बालों को हेल्दी बनाती है। साथ ही आप इससे रिलैक्स भी महसूस करते हैं।

हॉट ऑयल मसाज कैसे करें
अपने बालों की प्रकृतिनुसार कोई भी तेल लेकर हल्का गुनगुना करें। अगर बालों में रूसी है, तो नींबू का रस भी इसमें मिला सकती हैं। फिर अंगुलियों या कॉटन की मदद से बालों की जड़ में तेल को धीरे-धीरे लगाएं।
विज्ञापन


इसके बाद अंगुलियों को गोल-गोल घुमाकर बालों की मसाज करें। बीच-बीच में थोड़े-थोड़े बालों को लेकर हल्के हाथों से खींचें। इस प्रक्रिया को दो-तीन बार दोहराएं। इसे करने से बालों की ग्रोथ बढ़ने लगती है।
 
कभी भी बालों का मसाज जल्दबाजी में न करें। इससे बाल खिंचते और टूटते हैं। मसाज ठीक से करने के बाद गर्म पानी में तौलिये को भिगोकर निचोड़ें। इस गर्म तौलिये को बालों में लपेट लें। आधे घंटे तक भाप देने के बाद बालों को शैंपू से धो लें। हां, शैंपू के बाद कंडीशनर लगाना न भूलें।

हॉट ऑयल हेयर मसाज बाल धोने से एक घंटा पहले करें, ताकि बालों को पूरा पोषण मिले। महीने में एक बार भी अगर आप गर्म तेल से बालों की मालिश करें, तो इसका फर्क आपको जरूर नजर आएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें