फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Homemade Sunscreen: घर पर कैसे बनाएं नेचुरल सनस्क्रीन? तेज धूप में भी स्किन रहेगी सुरक्षित

Sat, 23 May 2026 10:58 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Summer Skincare Tips: होममेड सनस्क्रीन बनाने के लिए नारियल तेल, एलोवेरा जेल, शीया बटर और जिंक ऑक्साइड जैसी सामग्री का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये चीजें स्किन को मॉइस्चराइज रखने और धूप के असर से बचाने में मदद कर सकती हैं। हालांकि घर पर बने सनस्क्रीन की SPF क्षमता सीमित हो सकती है, इसलिए तेज धूप में अतिरिक्त सावधानी जरूरी है।
विज्ञापन
सनस्क्रीन कैसे बनाएं - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sunscreen Kaise Banaye Ghar Par: गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप और UV रे का असर त्वचा पर साफ दिखाई देने लगता है। ज्यादा देर धूप में रहने से टैनिंग, सनबर्न, ड्रायनेस और समय से पहले झुर्रियां जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। यही वजह है कि लोग सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि बाजार में मिलने वाले कई सनस्क्रीन प्रोडक्ट में केमिकल्स और आर्टिफिशिय फ्रेग्नेंस होते हैं, जिनसे कुछ लोगों की स्किन पर जलन या एलर्जी जैसी परेशानी हो सकती है।

इसी कारण अब कई लोग प्राकृतिक और होममेड सनस्क्रीन की तरफ रुख कर रहे हैं। घर पर बने सनस्क्रीन में इस्तेमाल होने वाली कुछ प्राकृतिक चीजें त्वचा को मॉइस्चराइज रखने और धूप के असर को कम करने में मदद कर सकती हैं। हालांकि यह पूरी तरह मेडिकल ग्रेड सनस्क्रीन का विकल्प नहीं माना जाता, लेकिन हल्की धूप और रोजमर्रा के इस्तेमाल में यह स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बन सकता है। अगर आप भी केमिकल फ्री सनस्क्रीन पसंद करते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे घर पर नेचुरल सनस्क्रीन बनाने का आसान तरीका और उससे जुड़ी जरूरी बातें।

विज्ञापन

घर पर ऐसे बनाएं होममेड सनस्क्रीन


किन चीजों की होगी जरूरत?

  • नारियल तेल
  • एलोवेरा जेल
  • शीया बटर
  • जिंक ऑक्साइड


एलोवेरा स्किन को ठंडक देने में मदद कर सकता है, जबकि नारियल तेल त्वचा को मॉइस्चराइज रखने में सहायक माना जाता है।


सनस्क्रीन कैसे तैयार करें?

  • सबसे पहले शीया बटर और नारियल तेल को हल्का गर्म करके पिघला लें।
  • अब इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं।
  • आखिर में थोड़ा जिंक ऑक्साइड डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • मिश्रण ठंडा होने पर इसे साफ कंटेनर में भर लें।


सनस्क्रीन कैसे करें इस्तेमाल?

  • धूप में बाहर निकलने से करीब 15-20 मिनट पहले इसे चेहरे, हाथ और गर्दन पर लगाया जा सकता है।
  • ज्यादा पसीना आने या चेहरा धोने के बाद दोबारा लगाना बेहतर माना जाता है।

विज्ञापन


किसे नहीं लगानी चाहिए सनस्क्रीन?

  • हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है। इसलिए होममेड सनस्क्रीन इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी माना जाता है।
  • अगर स्किन पर जलन, लालपन या खुजली महसूस हो, तो इसका इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए।


तेज धूप में रखें अतिरिक्त सावधानी

घर पर बने नेचुरल सनस्क्रीन की SPF क्षमता सीमित हो सकती है। इसलिए बहुत तेज धूप या लंबे समय तक बाहर रहने की स्थिति में टोपी, सनग्लासेस और फुल स्लीव कपड़ों जैसी अतिरिक्त सुरक्षा भी जरूरी होती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें