फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फटी एड़ियों को आराम पहुंचाएंगे ये आसान उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दियों में एड़ियों का फटना है तो बेहद आम समस्या पर अगर बढ़ जाए तो बेहद दर्दनाक हो जाती है। ऐसे में इन घरेलू उपायों की मदद से फटी एड़ियों को ठीक करने में आसानी हो सकती है।
विज्ञापन


तेल से मसाज
रात में सोने से पहले पैर धोकर ऑलिव ऑयल, नारियल तेल या सरसो के तेल से पैरों की मसाज करें। फिर सूती मोजे पहनकर सो जाएं। सुबह आप एड़ियों की त्वचा में बदलाव महसूस करेंगे।

चावल का आटा
त्वचा से मृत कोशिकाएं हटाते रहने से एड़ियां नहीं फटती हैं। इसके लिए चावल के आटे में शहद और विनेगर मिलाकर पेस्ट तैयार करें। एड़ियां अधिक फटी हैं तो इसमें ऑलिव ऑयल भी मिला सकते हैं। पैरों को दस मिनट तक गर्म पानी में भिगोएं और फिर इस पेस्ट से मसाज करें।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

नीम का पैक

नीम की पत्तियों को पीस कर उसमें हल्दी पाउडर मिलाएं और एड़‌ियों पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसे गर्म पानी से धोकर हल्का मॉश्चुराइजर लगाएं।

नींबू
नींबू को गर्म पानी में निचोड़ लें। इसमें पैरों को 10 से 15 मिनट रखें और फिर प्यूमिक स्टोन से एड़ियों को साफ करें।

गुलाब जल और ग्लीसरिन
गुलाब जल और ग्लीसरिन को बराबर मात्रा में मिलाएं और इसे रोज सोने से पहले पैरों पर लगाएं। इस सर्दियों में एड़ियां नहीं फटेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें