खाने में बहुत सारे लोगों का किवी पसंदीदा फल होता है। सूपरफूड कहा जाने वाला किवी फ्रूट सेहत के साथ-साथ हमारी स्किन के लिए भी वरदान समान होता है। गर्मी के मौसम में यह हमारी स्किन को रिफ्रेश रखने में भी कारगर है। आइए जानते हैं घर पर किवी से टोनर बनाने का तरीका, जो आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
Kiwi Fruit
किवी टोनर बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- एक किवी
- चार चम्मच गुलाब जल
- एक चम्मच नींबू का रस
- दो चम्मच शहद
kiwi skin toner
- फोटो : instagram
किवी टोनर बनाने का तरीका
-सबसे पहले किवी को छीलकर उसका पेस्ट बना लें।
-अब इसमें नींबू का रस, गुलाब जल और शहद मिला लें।
-इसमें थोड़ा पानी मिलाएं।
-आपका किवी स्किन टोनर तैयार है। आप इसे एक बोटल में भरकर फ्रीज में रख सकती हैं।
-रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर इसे लगाएं।