फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन का बदलता दौरः भौंहों का हेयर ट्रान्सप्लांट

Sat, 20 Apr 2013 08:58 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
तीखे नैन-नक्ष और पतली नुकीली भौहें हमेशा से खूबसूरत महिलाओं की खूबसूरती का पैमाना मानी जाती रही हैं। इसके लिए थ्रेडिंग और वैक्सिंग से लेकर न जाने कितने उपाय महिलाएं किया करती हैं लेकिन फैशन के बदलते दौर में कई सेलिब्रिटी तीखी और पतली भौंहो की जगह मोटी भौंह को तरजीह दे रहे हैं। इतना ही नहीं, वे इसके लिए हेयर ट्रान्सप्लांट तक करवा रहे हैं।
विज्ञापन


हॉलीवुड अभिनेत्री कायरा नाइटले, मताली पोर्टमेन हों या ब्रिटिश राजकुमारी केट मिडिलटन, मोटी भौंहों के लिए हेयर ट्रान्सप्लांट कराने की बात इन्होंने खुद स्वीकार की है। और इनके नए लुक से प्रभावित होकर कई फैशनपरस्त अब भौंहों को मोटा और नैचुरल लुक देने के प्रति आकर्षित होते जा रहे हैं।

सालों से थ्रेडिंग, प्लगिंग या वैक्सिंग के जरिए पतली और नुकीली भौंहो के बाल बढ़ाना अगर मुश्किल है तो इसके लिए हेयर ट्रान्सप्लांट की तकनीक का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन


ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ प्लास्टिक सर्जन का मानना है कि इन दिनों लोगों में मोटी भौंहों के लिए हेयर ट्रान्सप्लांट का चलन तेजी से बढ़ रहा है।

हेयर ट्रॉन्सप्लांट विशेषज्ञ डॉ. रघु रेड्डी ने 'डेली मेल' को बताया, 'प्रिंस विलियम्स और केड मिडिलटन की शाही शादी के बाद ले लोगों में मोटी भौंहों का क्रेज बहुत बढ़ा है। मैं आमतौर पर उन महिलाओं का ट्रीटमेंट करता था जिनकी भौंहों के बाल बहुत कम होते थे लेकिन अब सामान्य भौंहों वाली महिलाएं भी केट मिडिलटन की तरह मोटी भौंह करवाने के लिए हमारे पास आती हैं।'

भौंहों के हेयर ट्रान्सप्लांट की प्रक्रिया के तहत त्वचा के छिद्रों में सिर के थोड़े से बालों को बारीक सुई की सहायता से लगाया जाता है, जिससे भौंहों के बाल घने हो जाते हैं। फिलहाल इस पूरी प्रक्रिया में करीब 3000 पाउंड यानी 2.5 लाख रुपए तक का खर्च आता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें