फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेयर रिमूवर का प्रयोग करने जा रहे हैं तो पढ़ें ये खबर

Wed, 20 Apr 2016 09:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
अनचाहे बालों को हटाने के लिए लोग क्या नहीं करते। वैक्सिंग, शेविंग या फिर हेयर रिमूवर क्रीम और ऐसी तमाम चीजों का प्रयोग होता है। ये सभी शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के सुरक्षित उपाय हैं। कुछ लोग वैक्सिंग के दर्द से बचने के लिए हेयर रिमूवर का प्रयोग करते हैं। वैसे से तो अनचाहे बालों से जल्दी छुटकारा पाने के लिए हेयर रिमूवर बेहतर है लेकिन इसके कई सारे साइड इफेक्ट भी हैं।
विज्ञापन


कई बार हेयर रिमूवर प्रयोग करने के बाद त्वचा पर थोड़ी सी जलन रहती है। लेकिन पानी डालने के बाद जलन कम हो जाती है। सेंसटिव त्वचा वालों को काफी समय तक इससे परेशान होना पड़ता है। इसे लगाने के लिए कई घंटों तक जलन होती रहती है। 

इसके अलावा त्वचा पर सूखापन, खुजली, रैशेज होना भी आम बात है। कभी-कभी हल्का सा सनबर्न होने की आंशका होती है। 

इस तरह की जलन से बचने के लिए इस बात का ख्याल रखें कि कौन सी क्रीम का इस्तेमाल करे रहे हैं। अच्छे ब्रांड की क्रीम का ही प्रयोग करें। इसके अलावा त्वचा के प्रकार के हिसाब से बाजार में क्रीम उपलब्ध हैं। तो अपनी त्वचा के हिसाब से ही क्रीम खरीदें। 
विज्ञापन


कई बार इन क्रीमों के प्रयोग त्वचा पर केमिकल बर्न हो जाता है। इसका मतलब है कि केमिकल की वजह से त्वचा का जल जाना। बहुत लंबे समय तकर क्रीम त्वचा पर लगे रहने से भी नुकसान हो सकता है। 

बहुत कम ही ऐसा होता है लेकिन कई बार हेयर रिमूवर क्रीम के प्रयोग से एलर्जी हो जाती है। इसमें त्वचा पर सूजन, लाली, और कई बार दर्द होता है। इससे बचने के लिए क्रीम का प्रयोग करने के 24 घंटे पहले पैच टेस्ट कर लें। 
 
हेयर रिमूवर क्रीम का प्रयोग करने से कई बार त्वचा से दुर्गंध आती है। कई सारे ब्रांड्स इस बात का ध्यान रखते हैं कि क्रीम के प्रयोग से अच्छी सुगंध आए लेकिन कई ऐसी क्रीम हैं जिन्हें लगाने के बाद घंटों तक त्वचा से दुर्गध आती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें