फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कों में सबसे फेमस कॉस्मेटिक सर्जरी कौन सी? जानें

Fri, 14 Apr 2017 02:18 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
कॉस्मेटिक सर्जरी
विज्ञापन
कॉस्मेटिक सर्जरी का चलन महिलाओं में ही नहीं लड़कों में भी बढ़ रहा है। अमेरिकन सोसाइटी फॉर एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जरी (एएसएपीएस) के ताजा डाटा के अनुसार अमरीका में 2016 तक सर्जरी कराने वालों में 10 में से एक पुरुष रहा यानी 9.3 फीसदी। स्पेन में सर्जरी कराने वालों में 12.2 फीसदी पुरुष हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लड़कों के लिए खास हैं ये टिप्स, बिना मेहनत के दिखेंगे स्मार्ट

तो पुरुषों में कौन सी कॉस्मेटिक सर्जरी ज्यादा कराई जाती हैं?

(एएसएपीएस) के मुताबिक, अमरीका में ये सर्जरियां सबसे लोकप्रिय रहीं वे हैं- 

- लिपोसक्शन (24 फीसदी पुरुष)

- स्तनों की सर्जरी-बीमारी के इलाज के लिए (17 % पुरुष)

- आईलिड सर्जरी- 15 % पुरुष

14% पुरुष कराते हैं नाक की सर्जरी

कॉस्मेटिक सर्जरी
- नाक की सर्जरी- 14 % पुरुष

- फेस लिफ्ट- 7 % पुरुष

- कान की सर्जरी- 5 % पुरुष

स्पेन और ब्रिटेन जैसे देशों में भी यही सर्जरी पुरुषों में लोकप्रिय है हालांकि क्रम अलग-अलग है। 
विज्ञापन

सबसे लोकप्रिय सर्जरी

कॉस्मेटिक सर्जरी
डॉक्टर आइनहोआ प्लेसर 'स्पेनिश सोसाइटी फॉर प्लास्टिक, रिकंसट्रक्टिव एंड ऐस्थेटिक सर्जरी' के प्रवक्ता हैं। बीबीसी से बातचीत में डॉक्टर आइनहोआ प्लेसर ने बताया कि पुरुषों में सर्जरी का चलन आने वाले सालों में और बढ़ेगा। स्तनों के साइज को कम करने वाली सर्जरी पुरुषों में सबसे ज्यादा कराई जाने वाली सर्जरियों में से है। ये सर्जरी तब की जाती है जब पुरुषों में एक या दोनों मैमरी ग्लैंड्स बहुत बड़े हो जाते हैं।

ये मोटापे, स्टीरॉयड लेने, कैंसर के इलाज या हार्मोन के असंतुलन की वजह से हो सकता है। 1997 के बाद से इस तरह के ऑपरेशनों में 181 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। सात फीसदी सर्जरी 2016 में 19 साल से कम युवाओं में हुई। डॉक्टर प्लेसर के मुताबिक ये बीमारी बच्चों में भी हो सकती है और मां-बाप की अनुमति के बाद सर्जरी की जाती है। वैसे सबसे लोकप्रिय सर्जरी लिपोसक्शन है- फिर वो चाहे पुरुष हों या महिलाएं। लिपोसक्शन मोटापे को कम करने के लिए की जाती है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें