दिन में कितनी बार धोना चाहिए चेहरा?
आज कल महिलाएं अपनी लाइफ में इतना बिजी हैं कि उन्हें खुद के लिए भी समय नहीं मिल पाता है। नौकरी से लेकर घर तक को संभालने की वजह से वह बेसिक स्किन केयर रूटीन भी नहीं कर पाती हैं। ऐसे में वह अपने चेहरे को केवल एकाध बार ही धो पाती हैं। हालांकि, हम आपको बता दें कि आपको दिन में कम से कम दो बार चेहरे को धोना है। एक सुबह उठने के बाद और दूसरा रात को सोने से पहले। सुबह अगर आप फेस वॉश करती हैं तो अपने चेहरे पर एक फ्रेशनेस ऑब्जर्व कर पाती हैं। वहीं, दिनभर की थकावट के बाद भी रात में चेहरा धोना जरूरी है ताकि दिनभर के धूल और मेकअप को चेहरे से हटाया जा सके।
फेस वॉश करते समय रखें इन बातों का ध्यान
जब भी आप फेस वॉश करती हैं तो आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आप कौन सा फेस वॉश या क्लींजर इस्तेमाल कर रही हैं। आपके लिए यह ध्यान देने की बात है कि आप जो भी प्रोडक्ट यूज करें वह आपकी स्किन टाइप के अनुसार हो। अगर इनमें से कोई आपकी स्किन टाइप के हिसाब से नहीं होती है तो आपके चेहरे की गंदगी कभी भी नहीं जाएगी। हमेशा ध्यान रखें कि चेहरा साफ करने के बाद मॉइस्चराइजर का यूज जरूर करें।
ऐसे फेस वॉश का इस्तेमाल करने से बचें
जब भी आप किसी फेस वॉश का चुनाव करें तो हमेशा ध्यान दें कि मोटे दानों वाले फेस वॉश इस्तेमाल नहीं करने हैं। इसके पीछे की बड़ी वजह यह है कि यह आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाता है। फेस वॉश को कभी भी ड्राई स्किन पर नहीं लगाना चाहिए। इसे हमेशा गीले चेहरे पर लगना चाहिए और सिर्फ 20 या 30 सेकंड के लिए स्किन पर रब करके मसाज करनी चाहिए। इसके बाद चेहरा धो लेना चाहिए और तुरंत मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए।