फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों में दमकती त्वचा के लिए बॉडी पॉलिशिंग

Tue, 13 Aug 2013 12:16 PM IST
ममता अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
धूल, गंदगी, प्रदूषित वातावरण और भागदौड़ भरी जिंदगी से उपजा तनाव त्वचा की खूबसूरती को चुरा लेता है। इससे त्वचा अपनी रौनक खोने लगती है।
विज्ञापन


कॉस्मेटोलॉजिस्ट भारती तनेजा कहती हैं, "धूप और प्रदूषण के कारण त्वचा की रंगत हर जगह इकसार नहीं रहती। कहीं त्वचा पर काले धब्बे पड़ जाते हैं, तो कहीं टैनिंग की समस्या। अधिक देर तक एसी में बैठने के कारण भी त्वचा रूखी और बेजान लगने लगती है। इन सभी समस्याओं को दूर करके त्वचा की खोई रौनक लौटाने के लिए ही है बॉडी पॉलिशिंग।"

बॉडी पॉलिशिंग के दौरान त्वचा के रोमछिद्रों की गहरी सफाई करके त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाया जाता है। जिससे त्वचा में निखार आता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है और आप रिलैक्स महसूस करते हैं। त्वचा की रंगत और टेक्सचर में भी सुधार होता है। जिससे पूरी बॉडी की रंगत एक जैसी हो जाती है।’
विज्ञापन


कैसे करता है काम
बॉडी पॉलिशिंग में सबसे पहले त्वचा की सफाई की जाती है। उसके बाद मृत त्वचा को हटाने के लिए बॉडी की स्क्रबिंग की जाती है। इसके बाद स्टीम दी जाती है। स्टीम देने के बाद त्वचा पर स्किन ग्लो पैक लगाया जाता है।

कुछ देर बाद बॉडी शाइनर लगाकर त्वचा की 5-10 मिनट तक मसाज की जाती है, जिससे बॉडी में चमक आती है। फिर अल्ट्रासोनिक मशीन से त्वचा में विटामिन्स और अन्य पोषक तत्व पहुंचाए जाते हैं।

बॉडी की क्लींजिंग, स्क्रबिंग, मसाज आदि के कारण रोमछिद्र खुल जाते हैं। इसलिए पूरे बॉडी पर पैक लगाकर शरीर को फॉयल पेपर से रैप कर दिया जाता है और उस पर गर्म पानी में भिगोया तौलिया लपेट दिया जाता है।

शरीर को बीस मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दिया जाता है। उसके बाद साफ करके एसपीएफ क्रीम लगाई जाती है। इस पूरी विधि में दो-तीन घंटे का समय लगता है।

बॉडी पॉलिशिंग में कुछ खास किस्म के फूलों या फलों का रस, चॉकलेट, कॉफी जैसी कई सामग्रियों का प्रयोग इसके लिए किया जाता है। लेकिन आपके लिए कौन-सी चीजें बेहतर हैं, यह आपकी त्वचा के अनुसार ही तय किया जाता है।

तैलीय त्वचा
अगर आपकी त्वचा तैलीय है, तो उसके लिए सी-सॉल्ट का प्रयोग फायदेमंद रहेगा। सी-सॉल्ट में त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम और क्लोराइड होते हैं। जिनके प्रयोग से त्वचा में निखार आता है।

इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो मुहांसों की समस्या को दूर करने में भी बेहद कारगर होता है। नींबू, तुलसी, यूकेलिप्टस जैसे एसेंशियल ऑयल्स तैलीय त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं।

शुष्क त्वचा
रूखी त्वचा वालों के लिए ब्राउन शुगर की पॉलिशिंग फायदेमंद रहेगी। ब्राउन शुगर और जोजोबा ऑयल को बराबर मात्रा में विटामिन-ई के कैप्सूल के साथ मिलाकर शुष्क त्वचा की पॉलिशिंग करने से, त्वचा की खोई नमी लौट आती है। चंदन और गुलाब के एसेंशियल ऑयल्स की ताजगी के साथ इनके एंटी बैक्टीरियल गुण त्वचा को स्वस्थ रखते हैं।
विज्ञापन

 
सामान्य त्वचा  
सामान्य त्वचा के लिए कॉफी, शुगर, चावल के चोकर फायदेमंद है। इन्हें अंगूर के बीज, तिल आदि एसेंशियल ऑयल के साथ मिलाकर बॉडी मसाज  के लिए प्रयोग किया जाता है।

साथ ही ताजे फलों और गुलाब की पत्तियों को बॉडी पॉलिशिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जो त्वचा को चमकदार बना देते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें