फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवां दिखना चाहते हैं तो नहाते वक्त आजमाएं ये उपाय

Mon, 18 Nov 2013 02:06 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
त्वचा लंबे समय तक जवां दिखे इसके लिए अब आपको महंगे कॉस्मेटिक्स पर पैसा बहाने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसका एक बेहद आसान उपाय खोज निकाला गया है।
विज्ञापन


त्वचा बहुत ऑयली है तो राहत दिलाएंगे ये उपाय

स्टैनफ्रोर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोध की मानें तो नहाने के पानी में 0.005 प्रतिशत ब्लीच मिलाकर नहाने से त्वचा की कसावट बरकरार रहती है और आप लंबे समय तक जवां दिखते हैं।

टीनेज में मुंहासेः जानें वजहें और रोकथाम

शोधकर्ताओं ने चूहों पर किए गए अपने शोध में इसे न सिर्फ जवां त्वचा के लिए कारगर माना है बल्कि त्वचा के कैंसर के उपचार में भी मददगार माना है।

चेहरा बेदाग बनाने वाली लेजर थेरेपी के बारे में जानें सब कुछ

शोधकर्ता थॉमस लियांग के अनुसार, ''ब्लीच का डाइल्यूट फॉर्म में इस्तेमाल एक्जमा जैसे चर्म रोगों के उपचार में फायदेमंद है लेकिन इसका इस्तेमाल कम प्रचलित हुआ है। हमने चूहों पर किए गए अपने शोध में बहुत सकारात्मक परिणाम देखे हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ताओं का मानना है कि इस शोध की मदद से रेडिएशन थेरेपी से कैंसर का उपचार कराने वाले लोगों व सनबर्न से झुलसी त्वचा को फायदा मिल सकता है।

हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि फिलहाल ये परिणाम उन्होंने अस्थायी तौर पर देखे हैं और ब्लीच से नहाना बंद करने पर यह असर कम हो जाता है, फिर भी त्वचा से जुड़े इसके फायदों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें