आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में आपके बालों की बहुत बड़ा हाथ होता है लेकिन जब ये बाल रूखे और बेजान होते हैं तो आपकी पर्सनालिटी भी खराब कर देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं आम सा दिखने वाला काला जीरा चंद दिनों में कैसे आपके बेजान बालों में नई जान भरकर उन्हें लंबा बना सकता है।
पढ़े- 'जीरे' से करें पेट की गैस का सफाया, मिलेगी राहत
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
काला जीरा मसाला ही नहीं एक औषधि भी है। बालों पर ऑलिव ऑयल के साथ काले जीरे का इस्तेमाल करके आप अपने बालों को एक नया वरदान दे सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
टूटते-झड़ते बालों के साथ अगर आपके बाल बढ़ना भी बंद हो गए हैं तो आप बालों को धोने के बाद काले जीरे वाला तेल अपने बालों की जड़ो में लगाएं। ऐसा रोज करने से चंद दिनों में ही आपको फर्क नजर आने लगेगा। इसके अलावा आप रोज काले जीरे को दवा की तरह भी दिन में दो बार खा सकते हैं।
4 of 5
जीरे में मौजूद प्रोटीन,कार्बोहाइड्रेट बालों की ग्रोथ के लिए बेहद उपयोगी होता है। ध्यान रहे यहां बात किचन में उपयोग होने वाले जीरे की नहीं बल्कि काले जीरे की हो रही है।
बालों में खुजली की समस्या होने पर आप पानी में जीरा उबाल लें। इस पानी को उबालकर उसे छान लें। इस पानी को नहाने वाले पानी में मिलाकर नहाने से बालों की खुजली में आराम मिलता है।