फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ गया बिपाशा का मेकअप और दिखने लगीं भुतही

विज्ञापन
विज्ञापन
मेकअप के मामले में मनमानी ने बिपाशा को शर्मिंदा किया है। खुद मेकअप करने की जिद में उन्होंने अपना मेकअप कुछ इस कदर बिगाड़ा की सुंदर दिखने के बजाय डरावनी लगीं।
विज्ञापन


फिल्म 'क्रीचर 3डी' के लिए फियर गॉडेस बिपाशा बासु ने ना के बराबर मेक अप लगाने का फैसला किया था लेकिन शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें अपने फैसले को वापस लेते हुए भारी भरकम मेक अप के साथ नज़र आना पडा।

इस सिलसिले में सूत्रों का कहना है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान ही बिपाशा ने यह फैसला कर लिया था कि वह इस फिल्म में बहुत कम मेक अप पहनेंगी लेकिन हुआ यूं कि ऊटी में चल रही आखिरी शूटिंग शेड्यूल के दौरान बिपाशा को ऊटी के जंगलों में भागने का एक सीन करना था।
विज्ञापन


जैसे ही बिपाशा ने इसकी शूटिंग शुरू की वह लडखड़ाकर गिर गयीं और उनके चेहरे पर चोटें आ गयीं। अब इन चोटों के कारण शूटिंग में आ रही दिक्कतों को देखते हुए बिपाशा के पास ढेर सारे मेक अप के ज़रिये इन चोटों के निशान को छुपाने के अलावा और कोई चारा नहीं था।
विज्ञापन

थोपना पड़ा मेकअप​​

​सिर्फ चार दिन के बचे शूटिंग के लिए सबको बिठाये रखना भी न्यायसंगत नहीं था, ऐसे में बिपाशा ने मेक अप का सहारा लेकर ना सिर्फ अपने इन चोटों के निशान को छुपाया बल्कि बिना किसी शिकायत के पूरी सफलता से शूटिंग खत्म की।

हालांकि इस सिलसिले में जब खुद बिपाशा से पूछा गया तो उन्होंने खिलखिलाकर हंसते हुए कहा, '' मेरे लिए एक्शन और स्टंट सीन की शूटिंग करना हमेशा मज़ेदार रहता है लेकिन दुर्भाग्य से 'क्रीचर 3डी' के दौरान मैं गिर पडी और मेरे चेहरे पर कुछ खरोंचें आ गयीं। अब ऐसे में मुझे उन खरोंचों को छुपाने के लिए ना चाहते हुए भी हैवी मेक अप का इस्तेमाल करना पड गया। मज़े की बात तो यह थी कि एक तरफ जहां मैं अपने चेहरे की खरोंचों को छुपाने के लिए हैवी मेक अप इस्तेमाल कर रही थी वहीं दूसरी तरफ शूटिंग के लिए माथे पर मेक अप से कुछ खरोंचें बना रही थी।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें