बचपन में दादी-नानी या फिर मम्मी सिर में तेल डालकर बालों की अच्छी तरह मसाज किया करती थीं। उस समय बाल भी बहुत लंबे और भारी थे। बाल झड़ने की समस्या तो कभी होती ही नहीं थी। मगर बदलती जीवन-शैली और व्यस्तता के कारण न मसाज का समय मिलता है और न ही कोई मसाज करने वाला। इस समस्या को हल किया बाजार ने और सामने आए ‘इलेक्ट्रिक स्कैल्प मसाजर’। लेकिन ये कितने उपयोगी हैं?
कैसे करते हैं काम
बाजार में अलग-अलग तरीके के स्कैल्प मसाजर मिलते हैं, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कैल्प मसाजर सबसे बेहतर हैं। ये मसाजर रिचार्जेबल लिथियम और आयन बैटरी से चलते हैं, इसलिए उपयोग करने के लिए इन्हें प्लग-इन करने की कोई आवश्यकता नहीं होती। नरम सिलिकॉन से बना यह मसाजर बालों को खींचने या उलझने से रोकता है और त्वचा को चोट पहुंचाए बिना आपको आराम पहुंचाता है। इसमें छोटे-छोटे मोशन और वाइब्रेशन करने वाले उपकरण लगे होते हैं, जो सिर की त्वचा पर हल्के दबाव से मसाज कर मांसपेशियों को रिलैक्स करते हैं।
हैरान करने वाले लाभ
विशेषज्ञों की मानें तो रोजाना बालों की पांच मिनट मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर ढंग से हो पाता है, स्कैल्प के अंदर की समस्या दूर होती है और बालों का झड़ना बंद हो जाता है। इसी विषय को लेकर 34 कामकाजी महिलाओं पर एक अध्ययन किया गया, जिसमें 10 हफ्तों तक हफ्ते में दो बार स्कैल्प मसाज की गई। अध्ययन में पाया गया कि इसके इस्तेमाल से ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट नियंत्रण में रहा और कोर्टिसल हार्मोन का स्तर भी।
बालों का विकास
इलेक्ट्रिक स्कैल्प मसाजर सिर की त्वचा की हल्की मालिश करता है। अध्ययन से पता चला है कि यह उन महिलाओं के बालों के विकास में भी सुधार करता है, जिन्हें बाल झड़ने की समस्या नहीं है। इसकी मदद से बालों के रोम मजबूत होते हैं और सिर की त्वचा को पोषण मिलता है, जिससे बाल घने और स्वस्थ होते हैं। इसके अतिरिक्त यह तनाव को कम करता है, जो बालों की सेहत के लिए फायदेमंद है।
माइग्रेन में फायदेमंद
स्कैल्प मसाजर माइग्रेन के इलाज में फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, सिर की हल्की मालिश से तनाव और मांसपेशियों के दर्द से राहत मिलती है, जिससे माइग्रेन के कारण होने वाले सिर दर्द की तीव्रता कम हो सकती है। इसके अलावा सिर की मालिश से दिमाग को शांति मिलती है और पीड़ित कम तनाव महसूस करता है, जिस वजह से माइग्रेन का दर्द उसे परेशान नहीं कर पाता है।
डॉक्टर की सलाह लें
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, दिल्ली के सीनियर रेजिडेंट, त्वचा विज्ञान विभाग डॉ. अमित कुमार मीणा का कहना है कि इलेक्ट्रिक स्कैल्प मसाजर बालों के विकास के लिए लाभकारी हैं। इससे बालों को ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं, लेकिन ज्यादा इस्तेमाल से सिर में खुजली हो सकती है और बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है। अगर आपको बालों से जुड़ी कोई बड़ी समस्या है तो पहले आप अपने डॉक्टर से सलाह लें और उनकी सलाह पर ही इसका इस्तेमाल करें। अगर आपको कैंसर या एपिलेप्सी की परेशानी है तो लगातार स्कैल्प मसाजर का इस्तेमाल न करें। वहीं अगर आपको स्कैल्प में कोई सूजन, गांठ या कहीं कोई कट लगा है तो मसाजर का इस्तेमाल करने से परहेज करें। यह आपकी परेशानी को बढ़ा सकता