फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज की गर्मी नहीं चुराएगी नमी

Fri, 12 Apr 2013 05:54 PM IST
भारती तनेजा, ब्यूटी एक्सपर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
तपती गर्मी से आप खुद को ज्यादा देर तक बचा तो नहीं सकती, लेकिन अपनी त्वचा को सुरक्षा कवच तो जरूर दे सकती हैं। आपने अब तक जितने भी जतन किए होंगे, उसके अलावा इन उपायों पर भी गौर कर सकती है। ये नुस्खे गर्मी से आपकी त्वचा को बचाते तो हैं, साथ आपके चेहरे पर नेचुरल निखार भी लाते हैं -
विज्ञापन


सनस्क्रीन के साथ घरेलू उपाय भी
धूप में उपस्थित अल्ट्रा-वॉयलेट किरणें त्वचा को झुलसा देती हैं। इसलिए घर में हों या बाहर अपने चेहरे, गर्दन और बॉडी के अन्य खुले भागों पर सनस्क्रीन 2-3 घंटे के अंतराल पर जरूर लगाएं।

सूरज की गर्मी त्वचा की नमी को सोख लेती है। जिससे त्वचा झुलस जाती है। ऐसी स्थिति में घर में ही तैयार घरेलू ब्लीच इस्तेमाल करें। जैसे, आधा-आधा चम्मच चंदन और मुल्तानी मिट्टी में चुटकी भर हल्दी मिलाएं। फिर खीरा या कच्चे नारियल के पानी में घोलकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।
विज्ञापन


पसीने की वजह से इन दिनों बाल जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं। यदि आपके बाल ऑयली हैं, तो एक दिन, सामान्य हों, तो 2 दिन और ड्राई बाल हैं, तो तीन दिन छोड़कर शैंपू करें। बालों में ऑयल की बजाय हेयर टॉनिक लगाएं।

आंखों के लिए गुलाबजल
इन दिनों आंखों में जलन की समस्या भी रहती है। इसलिए पानी में गुलाबजल और बर्फ के टुकड़े डालकर रखें। उसमें रूई के फाहे भिगोकर आंखों पर रखें। इससे आंखों की थकावट और जलन दूर होती है। अच्छी क्वालिटी का धूप का चश्मा भी आंखों को बचाता है। इसलिए बाहर का निकलते वक्त सनग्लास लगाएं। धूप से बचने के लिए छाता का भी प्रयोग कर सकती हैं।

डिहाइड्रेशन से बचें
पानी की कमी का असर आपकी त्वचा पर भी होता है। इसलिए सेहतमंद त्वचा के लिए रोजाना कम-से-कम 10-12 गिलास पानी पिएं। अगर संभव हो, तो नींबू पानी में चुटकी भर नमक मिलाकर दिन में 2-3 बार ले सकती हैं।

गर्मी से बचाव के लिए कई किस्म के रसदार फल और कई नेचुरल प्रोडक्ट हैं, जो आपके रूप-रंग को गर्म हवाओं की तपिश से बचाते हैं। इसलिए इस मौसम में जूसी फल, ककड़ी, खीरे आदि का सलाद, जूस, दही, छाछ और लस्सी का ज्यादा से ज्यादा सेवन कीजिए।

नीम का टोनर
गर्मियों में तेल ग्रंथियां ज्यादा तेल पैदा करती हैं, इसलिए त्वचा की सफाई में कोताही बिल्कुल न बरतें। इसके लिए पुदीने और नीम की पत्तियों को रात भर पानी में भिगोएं और सुबह उठकर इस पानी को आधा हो जाने तक उबालें। उसके बाद पानी को छानें और एक अलग बोतल में रख लें। दिन में 4-5 बार इस टोनर से अपना फेस क्लीन करें। फिर देखिए, इसका कमाल!
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें