करीना कपूर और अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'सिंघम 2' की शूटिंग डाइटिंग छोड़ चुके हैं।
इन दिनों करीना और अजय दोनों ही अपने खान-पान को लेकर काफी शौकीन हो गए हैं और डाइट छोड़ कर जम कर खा रहे हैं।
सुनने में आया है कि दोनों शूटिंग के दौरान मुंबई के प्रसिद्द रेस्टोरेंट्स में से खाना मंगा-मंगा कर खूब लुत्फ़ उठा रहे हैं। दोनों जिस भी जगह शूटिंग पर होते हैं वहीं सबसे प्रसिद्द रेस्टोरेंट से खाना मंगाते हैं।
और जिन पर उन्होंने सबसे ज्यादा धावा बोला हुआ है, उनमें सैंडविच, आइसक्रीम, पटरानी मच्छी, मस्का-रोटी, मिसल पाव जैसे खाद्य पदार्थ शामिल हैं। वहीं अजय और करीना को रोहित भी जमकर कंपनी दे रहे हैं।