अनुष्का शर्मा बॅालीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। अपने नए- नए लुक के लिए अनुष्का काफी चर्चाओं में रहती हैं। अनुष्का हमेशा एक नए अंदाज में नजर आती हैं। अनुष्का इस बात को अच्छे से जानती हैं कि खूबसूरत दिखने के लिए छोटी से छोटी बातों का ध्यान रखना होता है, इसलिए अपने आउटफिट के साथ ही वे बाकी चीजों का भी पूरा ध्यान रखती हैं।
अनुष्का अपने स्टाइल को लेकर समय- समय पर एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। सिर्फ आउटफिट पर ही नहीं, अनुष्का एसेसरीज में भी काफी बदलाव करती रहती हैं। आपको बता दें अनुष्का के पास डिफरेंट- डिफरेंट स्टाइल की ईयररिंग्स का बहुत बड़ा कलेक्शन है। अनुष्का शर्मा इन ईयररिंग्स में काफी खूबसूरत दिखती हैं। आप भी इन ईयररिंग्स की स्टाइल को कॅापी कर सकती हैं...