फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला बताकर गलत वीडियो को किया जा रहा वायरल, पड़ताल में जानें सच्चाई

Mon, 09 Sep 2024 08:55 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check:सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो के जरिए ये दावा किया जा रहा है कि वीडियो जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले का है। 
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में काला धुआं ऊपर की ओर उठता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो को देख कर ऐसा लग रहा है कि कहीं बहुत भयानक आग लगी है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो सुंजवां का है जहां भारतीय सेना की 36वीं इन्फैंट्री ब्रिगेड के शिविर पर हमला हुआ। ये भी कहा जा रहा है कि इस पूरे हमले में 12 भारतीय सैनिक मारे गए। 

कश्मीर इंग्लिश (@KashmirEng) नाम के एक एक्स अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए लिखा गाया “कश्मीरी स्वतंत्रता सेनानियों ने जम्मू, IIOJK के सुंजवां में भारतीय सेना के 36वें इन्फैंट्री ब्रिगेड कैंप पर हमला किया है। रिपोर्टों से पता चलता है कि इस ऑपरेशन के परिणामस्वरूप 12 भारतीय सैनिक मारे गए और कैंप के भीतर काफी तबाही हुई।” 
विज्ञापन

PSYWAR ब्यूरो (@PSYWAROPS) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “कश्मीरी  स्वतंत्रता सेनानियों ने कथित तौर पर भारतीय सेना के 36वें इन्फैंट्री ब्रिगेड कैंप पर एक साहसिक और रणनीतिक हमला किया।"

पड़ताल 
दावे से जुड़े हुए कई कीवर्ड जैसे 'सुंजवां ', '36वें इन्फैंट्री ब्रिगेड कैंप' सर्च करने पर इससे जुड़ी कई खबरें मिलीं। इस खबर के बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां से हमें पता चला कि ऐसी एक घटना 2 सितंबर 2024 को जम्मू में सुंजवां सैन्य अड्डे पर हुई थी। लेकिन इस हमले में किसी भी जवान के मारे जाने की खबर नहीं थी। वहां से इस तरह का कोई वीडियो भी सामने नहीं आया था। 

इस पर पीआईबी का बयान भी हमें एक्स पर मिला। पीआईबी के मुताबिक इस तरह की कोई घटना हाल फिलहाल में नहीं हुई है और वायरल हो रहा वीडियो पुराना है। इसका जम्मू कशमीर में हुए हमले से कोई संबंध नहीं है। 

पड़ताल की नतीजा
हमारी पड़ताल में ये दावा भ्रामक साबित हुआ। पीआईबी के मुताबिक वीडियो पुराना है और गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें