फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: आरजी कर केस के विरोध में महिला डॉक्टर ने नहीं किया डांस, भ्रामक दावे से वीडियो वायरल

Sat, 21 Sep 2024 07:07 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक महिला के नृत्य का वीडियो वायरल हो रहा है। दावा है कि ये आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन करने वाली महिला डॉक्टर है। 
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए दुष्कर्म और हत्या के विरोध में हो रहे प्रदर्शन की अलग अलग तस्वीरें सामने आती रहती हैं। हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है जो फेसबुक पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में साड़ी में एक महिला दिख रही है जो नृत्य करती हुई नजर आ रही है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
जो महिला नाच रही है उसे लोग डॉक्टर बता रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन करने वाली जगह पर एक महिला डॉक्टर ने कल्ली नृत्यम किया। 

प्रशांत कुमार नाम के एक फेसबुक यूजर ने वीडियो के साथ लिखा “कोलकाता में आर, जी कार में घोष के बर्बर कृत्यों का विरोध करने वाली महिला डॉक्टर द्वारा "कल्ली नृत्यम", एक महिला डॉक्टर भद्रकाली बन गई। विरोध का एक नया और अभिनव तरीका!”
विज्ञापन




Adv संजय ईश्वर नाम के एक फेसबुक यूजर ने लिखा “कोलकाता में आर.जी. कर में हुए बर्बर कृत्यों का विरोध करती महिला डॉक्टर द्वारा "कल्ली नृत्यम", एक महिला डॉक्टर भद्रकाली बन गई”



विकास कुमार नाम के एक फेसबुक यूजर ने लिखा “आर.जी. कर मामले में कोलकाता में विरोध प्रदर्शन करते हुए महिला डॉक्टर द्वारा 'कल्ली नृत्यम'।”



पड़ताल
वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च करने पर हमें इससे जुड़ी कई खबर मिली। वहां से हमें पता चला कि ये एक अभिनेत्री हैं। खबरों से जुड़े हुए और कीवर्ड को हमने सर्च किया। कीवर्ड सर्च करने पर इंडिया टुडे की एक खबर मिली, खबर का शीर्षक था “मिलिए अभिनेता मोक्षा से, जिनका कोलकाता विरोध प्रदर्शन में स्ट्रीट डांस वायरल हो गया है।” इस खबर से हमें पता चला कि इस अभिनेत्री का नाम मोक्ष सेनगुप्ता है। 

इसके बाद हमने मोक्षा के इंस्टाग्राम अकाउंट को ढूंढा। मोक्षा के इंस्टाग्राम पर इंडिया टुडे की रिपोर्ट शेयर की गई थी। यहां से हमें पता चला कि मोक्षा सेनगुप्ता एक बंगाली अभिनेत्री हैं जो दक्षिण भारतीय फिल्मों में नजर आती हैं। अभिनेत्री बनने से पहले वे एक शिक्षिका भी रह चुकी हैं। 

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो में दिख रही महिला डॉक्टर नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें