फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: एआई से बनाया गया है विराट कोहली का कीर्तन करते हुए वीडियो, पड़ताल में पढ़ें सच्चाई

Tue, 21 Jan 2025 01:41 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें वो भगवा कपड़ों में माथे पर तिलक लगाकर हारमोनियम बजाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके पीछे से कुछ लोोगों के पाठ करने की आवाज सुनाई दे रही है। PTI ने अपनी पड़ताल में दावे को गलत पाया है। 
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली कीर्तन कर रहे हैं। इस वीडियो में कोहली हारमोनियम बजाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में कुछ अन्य लोग पाठ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में यह दावा पूरी तरह से फर्जी साबित हुआ। हमारी जांच में पता चला  कि वीडियो एआई द्वारा जनरेट किया गया है और इसे सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ शेयर जा रहा है।

दावा

विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने 17 जनवरी 2025 को एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा,  “अनुष्का शर्मा से शादी करने के बाद भाई अपना असली खेल भूल यही सब करने लगा है ..भजन कीर्तन करने में लगा दिया” पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

पड़ताल
पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क ने वायरल दावे का सच जानने के लिए संबंधित कीवर्ड से गूगल ओपन सर्च किया लेकिन ऐसी कोई भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें इस बात कोई जिक्र किया गया हो। दावे की सच्चाई  के लिए डेस्क ने सबसे पहले वायरल वीडियो को ध्यान से देखा। वीडियो को देखने पर विराट के हाथों की उंगलिया असमान्य नजर आई। नीचे देखिए तस्वीर।

जांच को बढ़ाते हुए हमने एआई डिटेक्टर टूल Sightengine की मदद  से वायरल वीडियो को स्कैन किया। जांच में सामने आया कि इस तस्वीर को संभवतः एआई टूल्स के जरिये तैयार किया गया है। Sightengine  पर मिले रिजल्ट के अनुसार, वायरल तस्वीर 99 प्रतिशत AI निर्मित है। रिजल्ट का स्क्रीनशॉट यहां देखें-

वहीं, वायरल तस्वीर का सच जानने के लिए हमने एक अन्य एआई डिटेक्टर टूल True Media की सहायता ली, True Media के अनुसार भी ये तस्वीर संभवतः AI निर्मित है।  रिजल्ट का स्क्रीनशॉट यहां देखें।

विज्ञापन


पड़ताल का नतीजा 
हमारी जांच में पता चला कि विराट कोहली के  वीडियो को एआई द्वारा जनरेट किया गया है और इसे सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ शेयर जा रहा है।

(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें