फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: कंगना रनौत के गाल पर थप्पड़ के निशान की बताकर वायरल तस्वीर असली नहीं, यहां जानें पूरी सच्चाई

Fri, 07 Jun 2024 06:48 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक गाल पर थप्पड़ के निशान की तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर को शेयर करते हुए यह दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर एक्टर और सांसद कंगना रनौत की है। Newschecker ने अपनी पड़ताल में बताया है कि वायरल हो रहा दावा फर्जी है।
विज्ञापन
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रणौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक सीआईएसएफ की महिला जवान ने थप्पड़ मार दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार, थप्पड़ मारने वाली महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक गाल पर थप्पड़ के निशान की तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर को शेयर करते हुए यह दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर एक्टर और सांसद कंगना रनौत की है। ऐसे एक्स पोस्ट का आर्काइव यहाँ देखें।

विज्ञापन

Courtesy: X/@vijay_fenin7

इंस्टाग्राम पेज ‘जाट क्लब भरतपुर’ ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ”और किसी को गाल बढ़वाने हो किसानो को गाली देनी हो। फ्री का कलर बदलवाना हो तो बोलो।
ये किसान का हाथ है एकदम फोटो कॉपी कर दिया चिकने गाल पर। जाट तो उधारी भी किसी कि नहीं रखते है समय आने पर सूद सहित चुकता करने का प्रयास करते है! और अब से पहले ढाई किलो का हाथ जाटौं का सुना था अब तो जाटणियौं भी दंम्भ – खंम्भ दिखा रही है! बच के रह्हिजौ”

विज्ञापन

Courtesy: jaatclub_bharatpur

Fact Check/Verification

तस्वीर की जांच के लिए न्यूजचेकर ने इसे गूगल रिवर्स इमेज सर्च की मदद से खंगाला। सर्च के दौरान न्यूजचेकर को ‘नेवरहोल्डयोरटंग’ नाम की वेबसाइट पर 12 जुलाई 2015 को प्रकाशित आर्टिकल में अपलोड की गई असली और पूरी तस्वीर मिली। हालांकि, लेख में इस तस्वीर से संबंधित कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।


coolmarketingthoughts

इस तस्वीर को साल 2006 में एक अन्य वेबसाइट Coolmarketingthinks द्वारा भी शेयर किया गया था। न्यूजचेकर ने पाया कि वायरल हो रही तस्वीर और इस तस्वीर में काफी समानताएं हैं, जिन्हें नीचे देखा जा सकता है।


neverholdyourtongue

यह तस्वीर एक रूसी वेबसाइट द्वारा भी शेयर की गई थी, लेकिन उस लेख में भी तस्वीर से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

Conclusion

न्यूजचेकर की पड़ताल से साफ है कि वायरल हो रहा दावा फर्जी है। वायरल हो रही तस्वीर एक्टर और सांसद कंगना रनौत की नहीं है।

Result: False

(This story was originally published by Newschecker as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें